• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    थाइलैंड में लॉन्च हुई होंडा अकॉर्ड हाइब्रिड, कीमत 31.83 लाख रूपए

    होंडा ने थाइलैंड में अकॉर्ड का हाइब्रिड अवतार लॉन्च किया है। यहां  इसकी कीमत भारतीय करेंसी के मुताबिक 31.83 लाख रूपए (16.59 लाख बाट) रखी गई है। भारत में भी अकॉर्ड को फिर से लॉन्च किया जाना है।

    रौनक
    रौनक
    published on अगस्त 02, 2016 13:02 ist
    info icon
    published onAug 02, 2016 13:02 IST
    last updated onAug 02, 2016 13:02 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने थाइलैंड में अकॉर्ड का हाइब्रिड अवतार लॉन्च किया है। यहां  इसकी कीमत भारतीय करेंसी के मुताबिक 31.83 लाख रूपए (16.59 लाख बाट) रखी गई है। भारत में भी अकॉर्ड को फिर से लॉन्च किया जाना है, उम्मीद है कि अकॉर्ड का हाइब्रिड अवतार भी यहां उतारा जाएगा।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हाइब्रिड अकॉर्ड में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर एटकिंसन साइकल आई-वीटेक इंजन दिया गया है। जो दो इलेक्ट्रिक मोटर, ई-सीवीटी ट्रांसमिशन और 1.3 किलोवाट की लिथियम-आयन बैटरी से जुड़ा है। इसकी पावर 215 पीएस है। कार का माइलेज 23.8 किलोमीटर प्रति लीटर है। एक किलोमीटर में यह कार 99 ग्राम कार्बन उत्सर्जन करती है। कंपनी का दावा है कि पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोड में इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस तरह अकॉर्ड हाइब्रिड टॉप स्पीड और माइलेज दोनों ही मामले में टोयोटा की पॉपुलर कैमरी हाइब्रिड से आगे है। भारत में भी इसका मुकाबला कैमरी से होगा।

    भारत में हाइब्रिड के अलावा अकॉर्ड का नॉन-हाइब्रिड वर्जन भी उतारा जाएगा। थाइलैंड में नॉन-हाइब्रिड अवतार को इसी साल की शुरूआत में उतारा चुका है। इसे फरवरी में हुए इंडियन ऑटो एक्सपो-2016 में भी दिखाया गया था। इसमें 2356 सीसी इंजन लगा है। जो 176 पीएस की पावर और 225 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स मिलेगा।

    यह भी पढ़ें : क्या नए फीचर्स मिल सकते हैं होंडा अकॉर्ड में, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा न्यू अकॉर्ड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हाइब्रिड कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है