• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा के 7-सीटर वर्जन अल्काजार से उठा पर्दा, हेक्टर प्लस और टाटा सफारी को टक्कर देगी ये कार

    हुंडई अल्काजार एसयूवी में थर्ड रो देने के लिए व्हीलबेस को एक्सटेंड किया गया है। ये कार क्रेटा से 150 मिलीमीटर ज्यादा लंबी है। ये एसयूवी 6 और 7-सीटर कॉन्फिग्रेशन में पेश की जाएगी।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 08, 2021 13:16 ist
    info icon
    published onApr 08, 2021 13:16 IST
    last updated onApr 08, 2021 13:16 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    • क्रेटा पर बेस्ड तीन रो वाली 7-सीटर एसयूवी है अल्काजार
    • दिखने में लगभग क्रेटा जैसी ही कार है ये मगर इसमें दी गई है अलग तरह की ग्रिल और रियर प्रोफाइल भी है काफी अलग 
    • दो तरह के इंजन ऑप्शन: 159 पीएस की पावर वाला 2.0 लीटर पेट्रोल और 115 पीएस की पावर वाला डीजल इंजन दिया गया है इसमें जिनके साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की रखी गई है चॉइस
    • 6 एयरबैग,10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे दिए गए हैं फीचर्स
    • 6 और 7-सीटर कॉन्फिग्रेशन में पेश की जाएगी ये कार 
    • मई की शुरूआत तक लॉन्च की जा सकती है ये कार जिसकी 13 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है कीमत

    हुंडई मोटर्स ने अपनी ब्रांड न्यू कार अल्काजार से पर्दा उठा दिया है। ये कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा का ही तीन रो वाला वर्जन है। क्रेटा के मुकाबले अल्कजार का एक्सटीरियर प्रोफाइल थोड़ा अलग है जहां नई ग्रिल और नया रियर प्रोफाइल दिया गया है। 

    इसके 6 सीटर वर्जन में मिडिल रो पर कैप्टन सीट्स दी गई है जिसमें टिप एंड टंबल और थर्ड रो पर जाने के लिए स्लाइड फंक्शन दिया गया है तो वहीं 7-सीटर वर्जन में सेंकड रो पर 50:50 के अनुपात में बंटी बेंच टाइप सीट दी गई है। 

    हुंडई अल्कजार में दो इंजन: 2.0 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें दिया गया पेट्रोल इंजन एलांट्रा और ट्यूसॉन में भी दिया गया है मगर अल्कजार में ये इंजन 159 पीएस की पावर और 191 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं डीजल यूनिट के तौर पर इस कार में 115 पीएस की पावर और 250 एनएम टॉर्क आउटपुट देने वाला इंजन दिया गया है जो क्रेटा एसयूवी में भी दिया गया है। इन दोनों इंजन के साथ कंपनी ने 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन रखे हैं। इसके अलावा इस कार में तीन ड्राइव मोड्स ईको, सिटी और स्पोर्ट दिए गए हैं। 

    Here’s Your First Look At The Hyundai Alcazar’s Interior And Rear Profile

    अल्कजार में काफी सारे फीचर्स क्रेटा से लिए गए हैं। इनमें 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलैस चार्जिंग शामिल है। इसके अलावा इस एसयूवी के 6 सीटर वर्जन में कैप्टन सीट्स के बीच में कंसोल आर्मरेस्ट का फीचर भी दिया गया है। वहीं इसमें थर्ड रो पर एसी वेंट्स और चार्जिंग पोर्ट्स का फीचर भी दिया गया है। साथ ही इसमें मिडिल रो पर बैठने वालों को फ्रंट सीट्स के पीछे लगी ट्रे का फीचर भी मिलेगा। अल्काजार एसयूवी में 360 कैमरा के साथ ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। 

    Here’s Your First Look At The Hyundai Alcazar’s Interior And Rear Profile

    हुंडई की ओर से अल्काजार एसयूवी को मई में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस कार की प्राइस 13 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये के बीच रख सकती है। इस कार का मुकाबला एमजी हेक्टर, महिंद्रा एक्सयूवी500 और टाटा सफारी से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है