• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई स्टारिया एमपीवी के डिजाइन की नई जानकारी आई सामने, जानिए क्या मिलेगा इस कार में खास

    स्टारिया एमपीवी में काफी तरह के सीटिंग कॉन्फिग्रेशन मिलेंगे जो आम लोगों के साथ साथ बिजनेस क्लास की जरूरतों को भी पूरा करेंगे। 

    भानु
    भानु
    modified on मार्च 18, 2021 15:43 ist
    info icon
    published onMar 18, 2021 15:18 IST
    last updated onMar 18, 2021 15:43 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    • बॉक्सी शेप डिजाइन के साथ कुछ स्मूद कट दिए गए हैं इसकी डिजाइनिंग डीटेल में 
    • प्रीमियम वेरिएंट की एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन रखी गई है अलग
    • 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और शिफ्ट बाय वायर ड्राइव सलेक्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसके डैशबोर्ड पर
    • शोकेस के दौरान मिल पाएगी इसके फीचर लिस्ट,इंजन स्पेसिफिकेशन और पावरट्रेन के बारे में ज्यादा जानकारी

    हुंडई ने हाल ही में स्टारिया एमपीवी का टीजर शोकेस किया है और अब कंपनी ने इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कर दी हैं।

    हुंडई स्टारिया में बोनट की चौड़ाई तक फैली एलईडी स्ट्रिप और बड़ी सी ग्रिल दी गई है जो फ्रंट बंपर के आधे पोर्शन को घेरे है। ऐसा डिजाइन भविष्य में लॉन्च होने वाली और भी कारों में देखा जाएगा। इसके प्रीमियम वेरिएंट में क्यूब जैसे एलईडी हेडलैंप्स के साथ मैश ग्रिल डिजाइन और स्पोर्टी बंपर नजर आएगा। 

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां से ये कार एक एमपीवी जैसी ही लगती है जहां कुछ स्मूद से कट्स और क्लीन स्टाइलिंग की गई है। इसकी विंडोलाइन काफी नीचे हैं और इसमें बड़े बड़े ग्लास लगे हैं जिससे बाहर से तो ये कार शानदार नजर आती ही है साथ ही अंदर बैठने वाले पैसेंजर्स को बाहर का अच्छा व्यू मिलता है। इसमें थोड़े उभरे हुए व्हील आर्क दिए गए हैं जिससे कि इसका साइड प्रोफाइल फिर ज्यादा प्लेन नजर नहीं आता है। 

    रियर की बात करें तो यहां से ये कार दिखने में काफी सिंपल नजर आती है। इसकी विंडस्क्रीन के आसपास ग्लॉस ब्लैक सेक्शंस दिए गए हैं और वहीं वर्टिकल शेप के टेललैंप्स होने के कारण गाड़ी पीछे से ज्यादा चौड़ी नजर आती है। इसमें बड़ा सा टेलगेट और काफी नीचे की तरफ रियर बंपर दिया गया है जिससे गाड़ी में लोडिंग अनलोडिंग करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। स्टारिया के प्रीमियम वेरिएंट में पिक्सल स्टाइल के टेललैंप्स दिए गए हैं जो कि रूफ स्पॉयलर तक पहुंचते हैं। 

    इसके अलावा स्टारिया प्रीमियम में अलग से एलिमेंट्स के तौर पर 18 इंच के अलॉय व्हील्स और ब्रास क्रोम डीटेलिंग दी गई है। 

    हम इसके पहले टीजर में डैशबोर्ड का डिजाइन देख चुके हैं मगर अब इससे जुड़ी कुछ और जानकारियां भी हाथ लगी हैं। इसके डैशबोर्ड के सेंटर में 10.25 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। चूंकि स्टारिया में सेंटर कंसोल टनल नहीं दी गई है इसलिए डैशबोर्ड पर ही इलेक्ट्रिक ड्राइव सलेक्टर भी दिया गया है। ड्राइवर के लिए इंस्टरुमेंट क्लस्टर के तौर पर डिजिटल डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा डैशबोर्ड,कंट्रोल पैनल्स और फ्लोर के पास काफी सारे स्टोरेज स्पेस ​भी दिए गए हैं ड्राइवर और को ड्राइवर के बीच दिए गए कंसोल बॉक्स में कपहोल्डर,यूएसबी पोर्ट्स और एक्सट्रा स्टोरेज स्पेस दिया गया है। 

    स्टारिया में 2 से लेकर 11 तक सीटिंग कॉन्फिग्रेशंस दिए जाएंगे।  इसका प्रीमियम वेरिएंट अलग अलग डिजाइन के केबिन के साथ 7,9 और 11 सीटर वर्जन में आएगा। इसकी मिडिल रो पर वन टच रिलेक्सेशन के साथ लाउंज सीटें दी जाएंगी। 

    इसके 9 सीटर वर्जन में सेकंड रो पर दी गई सीटें 180 डिग्री तक पीछे जा पाएंगी। ये वेरिएंट 2+2+2+3 लेआउट में आएगा। 

    वहीं केवल कोरिया में पेश किया जाने वाला 11 सीटर वर्जन 3+3+2+3 लेआउट में आएगा। इन सभी लेआउट्स को देखकर ऐसा माना जा सकता है कि आखिरी रो की सीटों को यदि फोल्ड नहीं किया जाए तो इस कार में बूट स्पेस नहीं मिलेगा। 

    हुंडई स्टारिया के इंजन स्पेसिफिकेशन से अभी पर्दा नहीं उठाया गया है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड हायब्रिड सिस्टम और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दी जा सकती है। इसके प्रीमियम वेरिएंट में 3.5 की बैजिंग नजर आई है जिसे देखकर लगता है कि इसमें 3.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो कि 290 पीएस की पावर और 338 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। वहीं इस इंजन के साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। इस कार के अन्य वेरिएंट्स में छोटे और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। 

    2021 की पहली छमाही में हुंडई स्टारिया एमपीवी को शोकेस किया जाएगा। भारत में इसे टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और किया कार्निवल के मुकाबले में उतारा जा सकता है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई स्टारिया पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    P
    p k
    Mar 25, 2024, 3:00:23 PM

    Waiting eagerly for this fantastic biggie

      जवाब
      Write a Reply
      1
      V
      vivek bagri
      Mar 23, 2021, 10:03:42 PM

      Wonderful car. Eager to book one.

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है