• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2025 में हुंडई की इलेक्ट्रिक कार और प्रीमियम एमपीवी ने खींचा सबका ध्यान, जानिए इनके बारे में

    हुंडई ने ऑटो एक्सपो 2025 में क्रेटा इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर दिया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 19, 2025 15:21 ist
    info icon
    published onJan 19, 2025 15:11 IST
    last updated onJan 19, 2025 15:21 IST
    303 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई इंडिया ऑटो एक्सपो 2025 में शोस्टॉपर रही है। कंपनी ने एक्सपो में अपनी कई सारे इलेक्ट्रिक कारें शोकेस की हैं जिसमें कॉन्सेप्ट मॉडल भी शामिल हैं। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में हुंडई ने अपनी प्रीमियम एमपीवी कार से भी पर्दा उठाया है। यदि आप ऑटो एक्सपो 2025 में जा रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि हुंडई ने अपनी कौनसी कारें शोकेस की हैं तो यहां देख सकते हैं :- 

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक हुई लॉन्च 

    Hyundai Creta Electric at Auto Expo 2025

    हुंडई ने क्रेटा इलेक्ट्रिक को ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च कर दिया है। हुंडई क्रेटा ईवी की कीमत 17.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें स्टैंडर्ड क्रेटा आईसीई वर्जन से मिलती जुलती कई सारी समानताएं हैं। हालांकि, रेगुलर क्रेटा से अलग लुक देने के लिए इसमें कई हल्के फुल्के डिजाइन अपडेट दिए गए हैं। यहां देखें इसकी लॉन्च स्टोरी।   

    हुंडई आयोनिक 9 इंडिया से उठा पर्दा

    Hyundai Ioniq 9

    हुंडई ने मोटर शो में फ्लैगशिप आयोनिक 9 इलेक्ट्रिक एसयूवी भी शोकेस की है। इस गाड़ी की डिजाइन एकदम यूनीक है, साथ ही इसमें अपमार्केट व  प्रेक्टिकल इंटीरियर के साथ कई दमदार फीचर भी दिए गए हैं। यहां देखें हुंडई की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार की पूरी स्टोरी।

    हुंडई स्टारिया इंडिया हुई शोकेस 

    Hyundai Staria

    हुंडई ने स्टारिया प्रीमियम एमपीवी को भी ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस किया है। इस गाड़ी की डिजाइन काफी आकर्षक है और इसमें प्रीमियम इंटीरियर के साथ कई सारे सीटिंग ऑप्शन दिए गए हैं। स्टारिया एमपीवी के साथ पेट्रोल और डीजल इंजन की चॉइस दी गई है। यहां देखें हुंडई स्टारिया से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स। 

    हुंडई ई3डब्ल्यू और ई4डब्ल्यू कॉन्सेप्ट मॉडल हुए शोकेस

    हुंडई ने दो यूनीक कॉन्सेप्ट मॉडल्स से ऑटो एक्सपो में पर्दा उठाया है। हुंडई ने टीवीएस मोटर कंपनी के साथ मिलकर ई3डब्ल्यू इलेक्ट्रिक रिक्शा और ई4डब्ल्यू कॉन्सेप्ट मॉडल शोकेस किया है। इन दोनों व्हीकल्स की डिजाइन काफी यूनीक और प्रेक्टिकल है। इसमें व्हीलचेयर पर अपंग व्यक्ति के  बैठने का ऑप्शन भी दिया गया है। 

    हुंडई इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2025 में यह सभी गाड़ियां शोकेस व लॉन्च की है। आपको इनमें से कौनसी गाड़ी सबसे अच्छी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है