• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने नई आई20 के साथ पेश किए तीन तरह के एसेसरीज़ पैक,जानिए इनकी खासियत

    हमें आई20 में मिल रहे एसेसरीज़ पैक्स के साथ साथ सिंगल एसेसरीज़ आइटम्स की जानकारी हाथ लगी है जिसपर आप भी डालिए एक नजर:

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 10, 2020 14:47 ist
    info icon
    published onNov 10, 2020 14:47 IST
    last updated onNov 10, 2020 14:47 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    5 नवंबर 2020 के दिन हुंडई आई20 के थर्ड जनरेशन मॉडल को लॉन्च किया गया था। ये नई प्रीमियम हैचबैक 4 वेरिएंट:मैग्ना,स्पोर्ट्ज़,एस्टा और एस्टा ऑप्शनल में उपलब्ध है।

    एसेंशियो पैक ( 11,450 रुपये)

    प्रीमियम पैक ( 20,559 रुपये)

    रेडिएंट पैक ( 25,552 रुपये)

    एसेंशियो पैक में क्र्रोम इंसर्ट के साथ डोर वाइज़र्स,क्रोम बॉडी साइड मोल्डिंग,क्रोम बूट गार्निश,बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर,ब्लैक कलर का स्टीयरिंग व्हील कवर और बॉडी कवर दिए गए हैं। इसके अलावा इस पैक में बूट मैट,3डी प्रिंट वाले फ्लोर मैट्स,नैक कुशंस और कार परफ्यूम जैसी एसेसरीज़ भी दी गई है।

    इस एसेसरीज़ पैक में बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर,क्रोम इंसर्ट के साथ डोर वाइज़र्स,क्रोम बॉडी साइड मोल्डिंग,लोअर बंपर गार्निश,फ्रंट और रियर सनशेड्स,सीट कवर्स,ब्लैक और रेड स्टीयरिंग व्हील कवर,टू लेयर मैट,नेक कुशंस और कार परफ्यूम दिए गए हैं। 

    हुंडई ने रेडिएंट पैक में कुल 18 एसेसरीज़ दी हैं जिनमें से कुछ आइटम्स एसेंशियो पैक से जबकि कुछ प्रीमियम पैक से लिए गए हैं जिसमें क्रोम इंसर्ट के साथ डोर वाइज़र्स और क्रोम बॉडी साइड मोल्डिंग शामिल है। इसमें कुछ एक्सक्लूसिव एसेसरीज़ भी दी गई है जिनमें प्रीमियम बॉडी कवर,ओआरवीएम गार्निश,हेडलैंप और टेललैंप गार्निश और टू टोन डोर सिल गार्ड शामिल है। इसके अलावा इसमें प्रीमियम सीट कवर्स,कार केयर किट और डिजाइनर फ्लोर मैट्स दिए गए हैं। 

    इन पैक्स के अलावा ग्राहकों के लिए ​एसेसरीज़ के रूप में सिंगल आइटम की पेशकश भी की जा रही है जो इस प्रकार है:

    एसेसरीज़ आइटम

    प्राइस

    मड गार्ड

    350 रुपये

    डोर सिल गार्ड (ड्यूल टोन)

    799 रुपये

    सनशेड्स (फ्रंट एंड रियर)

    1,699 रुपये

    रियर सनशेड्स

    629 रुपये

    क्रोम इंसर्ट के साथ डोर वाइज़र्स

    1,999 रुपये

    2-टोन मैट

    6,399 रुपये

    3डी मैट

    2,099 रुपये

    डिजाइनर फ्लोर मैट्स (ऑल वैदर)

    2,029 रुपये

    फ्लोर मैट्स

    839 रुपये

    डिजाइनर फ्लोर मैट्स

    1,999 रुपये

    ब्लैक फ्लोर मैट्स (ऑल वेदर)

    1,399 रुपये

    बूट मैट

    1,299 रुपये

    सीट कवर्स

    5,100 से लेकर  6,800 रुपये

    बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर

    899 रुपये

    बॉडी कवर

    1,229 से लेकर  3,199 रुपये

    स्टीयरिंग व्हील कवर (ब्लैक या ब्लैक+रेड)

    499 रुपये


    नई हुंडई आर्ई20 में तीन तर​ह के इंजन:1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (120पीएस/172एनएम), 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (83पीएस/114एनएम) और 1.5 लीटर डीजल (100पीएस/240एनएम) दिए गए हैं। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है, जबकि डीजल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड आईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

    भारत में नई हुंडई आई 20 की कीमत 6.80 लाख से 11.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन मारुति बलेनो, टाटा अल्ट्रोज, होंडा जैज, टोयोटा ग्लैंजा और फोक्सवैगन पोलो से है।

    यह भी पढ़ें: नई हुंडई आई20 के ड्यूल टोन वेरिएंट्स की प्राइस से उठा पर्दा, मोनोटोन कलर वेरिएंट्स से 15000 ज्यादा रखी गई कीमत

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई आई20 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है