• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई हुंडई एलांट्रा फेसलिफ्ट

    फेसलिफ्ट एलांट्रा में कई कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर शामिल होंगे

    रौनक
    रौनक
    Published On मई 16, 2018 12:20 ist
    info icon
    published onMay 16, 2018 12:20 IST
    last updated onMay 16, 2018 12:20 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Elantra Facelift

    हुंडई इन दिनों एलांट्रा के फेसलिफ्ट अवतार पर काम कर रही है। हाल ही में फेसलिफ्ट एलांट्रा को दक्षिण कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। दक्षिण कोरिया में इसे अवांटे नाम से जाना जाता है। यहां जानिये फेसलिफ्ट एलांट्रा से जुड़ी कुछ खास बातें...

    Hyundai Elantra

    फेसलिफ्ट एलांट्रा में नज़र आयेंगे ये बदलाव

    2017 Hyundai Verna

    फेसलिफ्ट एलांट्रा में हुंडई की नई कास्केडिंग ग्रिल मिलेगी, यही ग्रिल नई वरना में भी लगी है। हुंडई की जल्द लॉन्च होने वाली फेसलिफ्ट क्रेटा और फेसलिफ्ट ट्यूसॉन में भी नई कास्केडिंग ग्रिल आएगी। फेसलिफ्ट एलांट्रा के हैडलैंप्स में भी बदलाव हो सकते हैं। अपडेट एलांट्रा में हैडलैंप क्लस्टर के ऊपर की तरफ पतली स्ट्रिप लगी होगी।

    Hyundai Elantra

    फेसलिफ्ट एलांट्रा में नए अलॉय व्हील मिलेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली अपडेट एलांट्रा में 17 इंच के अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। पीछे वाले हिस्से में भी बदलाव नज़र आएगा। यहां लेक्सस कारों से मिलते-जुलते नए होरिजोंटल टेल लैंप्स मिलेंगे।

    Hyundai Elantra facelift

    Hyundai Tucson Facelift

    अब चलते हैं केबिन की तरफ... केबिन में मौजूदा मॉडल वाला डैशबोर्ड नए बदलाव के साथ दिया जा सकता है। मौजूदा एलांट्रा में कई अच्छे फीचर दिए गए हैं, इस लिस्ट में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 8.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम, सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, हैड्स-फ्री बूट रिलीज और छह एयरबैग समेत कई फीचर शामिल हैं। अपडेट एलांट्रा में मौजूदा फीचर लिस्ट के अलावा कुछ नए फीचर भी जोड़े जा सकते हैं।

    Hyundai Elantra

    इंजन और परफॉर्मेंस

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च होने वाली अपडेट एलांट्रा में मौजूदा मॉडल वाला 2.0 लीटर नू एमपीआई 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसकी पावर 152 पीएस और टॉर्क 192 एनएम है। यह इंजन हुंडई-किया के नए आईवीटी गियरबॉक्स से जुड़ा हो सकता है। भारत आने वाली फेसलिफ्ट एलांट्रा में भी यही इंजन दिया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय मॉडल में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के अलावा 1.4 लीटर टी-जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है।

    डीज़ल वेरिएंट में पावरफुल 1.6 लीटर यू3 सीआरडीआई इंजन दिया जा सकता है। इसकी पावर 136 पीएस और टॉर्क 320 एनएम होगा। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से जुड़ा हो सकता है।

    Hyundai 1.6-litre U2 Diesel

    भारत कब आएगी फेसलिफ्ट एलांट्रा

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुंडई एलांट्रा को 2016 में लॉन्च किया गया था, इसके बाद उसी साल 23 अगस्त को इसे भारत में उतारा गया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च करने के कुछ समय बाद भारत में उतारा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे साल के आखिर तक लॉन्च किया जाना है। चर्चाएं हैं कि इसे भारत में 2019 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। अपडेट एलांट्रा की कीमत मौजूदा मॉडल के आसपास होगी। मौजूदा एलांट्रा की कीमत 13.29 लाख रूपए से 19.33 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढें : फेसलिफ्ट हुंडई ट्यूसॉन से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई एलांट्रा 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है