हुंडई ऑरा एस एएमटी वेरिएंट लॉन्च, कीमत 8.08 लाख रुपये
इस अपडेट के साथ अब ऑरा के दो वेरिएंट एस और एसएक्स प्लस में एएमटी का विकल्प उपलब्ध है
- Write a कमेंट

हुंडई ऑरा सब-4 मीटर सेडान कार का नया एस एएमटी वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 8.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। ऑरा कुल छह वेरिएंट: ई, एस, कॉर्पोरेट, एसएक्स, एसएक्स प्लस और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। पहले एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प केवल एसएक्स प्लस वेरिएंट के साथ मिलता था। इस अपडेट के साथ ऑरा एएमटी ग्राहकों के लिए ज्यादा सस्ती हो गई है। इस नए वेरिएंट में क्या कुछ खास मिलता है, आगे जानेंगे:
प्राइस
| वेरिएंट |
एस एएमटी (नया) |
एसएक्स प्लस एएमटी |
अंतर |
| कीमत* |
8.08 लाख रुपये |
8.95 लाख रुपये |
(-) 87,000 रुपये |
*सभी कीमत एक्स-शोरूम के अनुसार है।
जैसा कि ऊपर टेबल में दिखाई दे रहा है, एस एएमटी वेरिएंट की कीमत एसएक्स एएमटी से 87,000 रुपये तक कम है। इस ट्रांसमिशन वाले यह ऑरा लाइनअप में केवल दो वेरिएंट है।
इंजन
हुंडई ऑरा में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पट्रोल इंजन और सीएनजी किट का विकल्प मिलता है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:
| इंजन |
1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड |
1.2-लीटर पेट्रोल+सीएनजी |
| पावर |
83 पीएस |
69 पीएस |
| टॉर्क |
114 एनएम |
95 एनएम |
| गियरबॉक्स* |
5-स्पीड एमटी, एएमटी |
5-स्पीड एमटी |
*एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन
यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि एस और एसएक्स प्लस दोनों वेरिएंट में सीएनजी के साथ एएमटी का विकल्प नहीं दिया गया है।
अन्य फीचर और सेफ्टी

हुंडई ऑरा एस एएमटी में एस मैनुअल वेरिएंट वाले सभी फीचर मिलेंगे, जिनमें मल्टी-इंफोर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी), इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एनालॉग डायल्स, कीलेस एंट्री, पीछे वेंट्स के साथ मैनुअल एसी, फुटवेल लाइटिंग, और कपहोल्डर के साथ पीछे सेंटर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। वहीं 8-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर टॉप मॉडल तक सीमित है।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए ऑरा एस एएमटी में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ईबीडी के साथ एबीएस और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
कंपेरिजन

हुंडई ऑरा का मुकाबला मारुति डिजायर, टाटा टिगोर और होंडा अमेज जैसी दूसरी सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार से है।














