• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई की कारें भी होंगी महंगी, 30 हजार तक बढ़ेंगे दाम

    कार कंपनियों की ओर से कारों की कीमतें बढ़ाने का सिलसिला जारी है। अब हुंडई भी कारों के दाम बढ़ाने जा रही है। हुंडई मोटर इंडिया की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक कीमतों में 30 हजार रूपए तक का इजाफा होगा। बढ़ी हुई कीमतें जनवरी 2016 से लागू होंगी।

    सुमित
    सुमित
    Published On दिसंबर 10, 2015 11:44 ist
    info icon
    published onDec 10, 2015 11:44 IST
    last updated onDec 10, 2015 11:44 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    बढ़ोतरी की जद में इऑन, आई-10, ग्रांड आई-10, एलीट आई-20, एक्टिव आई-20, एक्सेंट, वरना, एलांट्रा, क्रेटा और सांता-फे मॉडल आएंगे। कंपनी की ओर से कहा गया है कि उत्पादन लागत बढ़ना और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रूपए की कीमत गिरना दाम बढ़ाने की प्रमुख वजह हैं। हुंडई मोटर इंडिया के सेल्स व मार्केटिंग सीनियर वाईस प्रेसिडेंट राकेश श्रीवास्तव ने इस बढ़ोतरी पर कहा कि 'बाजार में चुनौतीपूर्ण स्थितियां बनी हुई हैं। रूपए की गिरती कीमत, बढ़ती उत्पादन लागत कुछ ऐसे कारण हैं जिसके कारण दाम बढ़ाना जरूरी हो गया है।' हुंडई से पहले टोयोटा, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू ने भी नए साल में अपनी कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है।

    यह भी पढ़ें : नए साल में दो फीसदी महंगी होने जा रही हैं मर्सिडीज़ कारें

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है