• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द होंडा की कारें होंगी महंगी, 2021 में तीसरी बार बढ़ने जा रहे हैं दाम

    पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार, होंडा कंपनी अपनी कारों की प्राइस में इस साल में तीसरी बार इज़ाफा करने की तैयारी कर रही है। होंडा कारों की नई कीमतें अगस्त से लागू होंगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 05, 2021 17:08 ist
    info icon
    published onJul 05, 2021 17:08 IST
    last updated onJul 05, 2021 17:08 IST
    275 Views
    • Write a कमेंट

    पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार, होंडा कंपनी अपनी कारों की प्राइस में इस साल में तीसरी बार इज़ाफा करने की तैयारी कर रही है। होंडा कारों की नई कीमतें अगस्त से लागू होंगी।   

    होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग एन्ड सेल्स सीनियर वीपी व डायरेक्टर राजेश गोयल ने बताया कि “स्टील, एल्युमिनियम जैसे जरूरी मेटल्स की कीमतें काफी बढ़ गई हैं जिसके चलते कारों की कॉस्ट पर भी काफी असर पड़ा है। हमारा प्रयास लागत को कम रखने का है, इसलिए हम वर्तमान में इस पर विचार कर रहे हैं कि हम कितनी अतिरिक्त लागत को कितना कम कर सकते हैं। नई कीमतें अगले महीने से लागू हो जाएंगी।”

    इससे पहले कंपनी ने मॉडल अनुसार 5,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक कीमतें बढ़ाई थीं। अमेज़ और डब्ल्यूआर-वी मॉडल की कीमतें थोड़ी बढ़ी थीं, जबकि पांचवी जनरेशन होंडा सिटी की प्राइस में ज्यादा इजाफा हुआ था। वहीं, चौथी जनरेशन सिटी (जो अब भी बिक्री के लिए उपलब्ध है) की कीमतों में इस साल इज़ाफा होना बाकी है। 

    आप यहां फरवरी और अप्रैल में होंडा की बढ़ी हुई कीमतों के बारे में देख सकते हैं। 

    कुल मिलाकर, होंडा की कार खासकर चौथी जनरेशन की सिटी को घर लाने का यह अच्छा समय हो सकता है। इस सेडान कार की कीमतों में दो बार से इज़ाफा नहीं हुआ है, लेकिन इसकी ज्यादा कीमतें इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते ज्यादा रखी जा सकती है। वहीं, पुरानी सिटी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें : भारत में इन 12 कारों को किया गया रिकॉल: होंडा अमेज, होंडा सिटी, महिंद्रा थार डीजल, टोयोटा अर्बन क्रूजर है शामिल

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है