• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इसी साल सामने आएगी नई होंडा अकॉर्ड

    10वीं जनरेशन की अकॉर्ड, होंडा सिविक के मॉड्यूलर प्लेटफार्म पर बनी हो सकती है

    रौनक
    रौनक
    modified on जून 09, 2017 17:41 ist
    info icon
    published onJun 09, 2017 16:55 IST
    last updated onJun 09, 2017 17:41 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने घोषणा की है कि वह इस साल के अंत तक 10 वीं जनरेशन की अकॉर्ड से पर्दा उठाएगी। नई अकॉर्ड को पिछले साल जुलाई में पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, संभावना है कि नई अकॉर्ड को होंडा के नए कम वज़नी मॉड्यूलर प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा, इसी प्लेटफार्म पर मौजूदा सिविक और पांचवी जनरेशन की होंडा सीआर-वी भी बनी है।

    2017 सीआर-वी में होंडा का नया वीटेक टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, कंपनी ने इस इंजन की शुरूआत पुरानी सिविक टायप आर से की थी। 10वीं जनरेशन की अकॉर्ड में भी 2.0 लीटर का वीटेक टर्बो इंजन आ सकता है लेकिन इसकी पावर सिविक टायप-आर से कम होगी, उम्मीद है कि नई अकॉर्ड में मौजूदा 2.4 लीटर का आई-वीटेक पेट्रोल इंजन भी पहले की तरह मिलेगा।

    बात करें हाइब्रिड अवतार की तो उम्मीद है कि 2018 अकॉर्ड में मौजूदा मॉडल वाला हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है, कंपनी ने नौंवी जनरेशन के मॉडल में हाइब्रिड सिस्टम को अपडेट किया था, ऐसे में इस में अभी अपडेट की गुंजाइश कम ही है, भारतीय बाजार की बात करें तो यहां होंडा अकॉर्ड की पिछले साल अक्टूबर में वापसी हुई थी, भारत में उपलब्ध अकॉर्ड केवल हाइब्रिड अवतार में आती है।

    होंडा ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह नई डिजायन थीम लेकर आएगी, संभावना है कि नई होंडा अकॉर्ड भी इसी थीम पर बनी हो सकती है। लॉन्चिंग को लेकर अभी कंपनी ने कोई संकेत नहीं दिए गए हैं, चर्चाएं हैं कि इसे साल 2019 की शुरूआत में उतारा जा सकता है। भारत में टोयोटा कीमत को कम रखने के लिए  टोयोटा कैमरी हाइब्रिड को स्थानीय स्तर पर एसेंबल करके बेच रही है, ऐसे में संभावना बनती है कि नई अकॉर्ड को भी देश में ही एसेंबल करके बेचा जाएगा और इसकी कीमत आक्रामक रहेगी।

     

    यह भी पढें :

     ये है दुनिया की सबसे फुर्तीली होंडा कार !

    इन दो बड़ी खासियतों के साथ आ रही है नई होंडा सीआर-वी

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा न्यू अकॉर्ड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हाइब्रिड कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है