• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फरवरी 2019 से महंगी होगी होंडा की कारें, 10,000 रुपए तक बढ़ेंगे दाम

    नई कीमतें 01 फरवरी 2019 से लागू होगी

    cardekho
    cardekho
    Published On जनवरी 18, 2019 15:14 ist
    info icon
    published onJan 18, 2019 15:10 IST
    last updated onJan 18, 2019 15:14 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Honda CR-V Diesel

    होंडा फरवरी 2019 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी के अनुसार सीआर-वी की कीमत में 10,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं,अन्य कारों की कीमत में 7,000 रुपए तक की वृद्धि देखने को मिलेगी। होंडा ने कीमतों में वृद्धि की वजह बढ़ती कमोडिटी प्राइस और फॉरेन एक्सचेंज ​रेट्स को बताया है। नयी कीमतें 1 फरवरी 2019 से लागू होगी। 

    Honda Amaze

    वर्तमान में सभी होंडा कारों की कीमतें कुछ इस प्रकार हैं : 

    होंडा ब्रियो

    4.73 लाख रुपए से 6.82 लाख रुपए 

    होंडा अमेज़

    5.8 लाख रुपए से 9.10 लाख रुपए

    होंडा जैज़

    7.35 लाख रुपए से 9.29 लाख रुपए

    होंडा डब्ल्यूआर-वी

    7.79 लाख रुपए से 10.26 लाख रुपए

    होंडा सिटी

    9.7 लाख रुपए से 14.05 लाख रुपए

    होंडा बीआर-वी

    9.45 लाख रुपए से 13.74 लाख रुपए

    होंडा सीआर-वी

    28.15 लाख रुपए से 32.75 लाख रुपए

    होंडा अकॉर्ड हाइब्रिड 

    43.21 लाख रुपए

    ध्यान दें : यहां बताई गयी सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है। 

    बता दें, होंडा ने हाल ही में अपनी सिटी सेडान के पेट्रोल जेडएक्स वेरिएंट को मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उतारा है, जिसकी कीमत 12.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।इस लिहाज़ से यह मारूति सियाज सीवीटी से 1.3 लाख रुपए सस्ती है। इसी के साथ कंपनी ने होंडा सिटी के बेस वेरिएंट- एस को भी बंद कर दिया है। सिटी अब कुल चार वेरिएंट : एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में उपलब्ध हैं। इसके अलावा होंडा ने सिटी के साथ नए कलर विकल्पों को भी जोड़ा हैं। 

    Honda City ZX MT

    कीमतों में वृद्धि करने वाली होंडा अकेली कंपनी नहीं है। फोर्डइसुजुनिसानटोयोटा और बीएमडब्ल्यू भी नए साल की शुरुआत से अपनी कारों की कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी कर चुके हैं। वहीं, स्कोडा ने 2% और रेनो 1.5% तक की बढ़ोतरी कर चुकी हैं। 

    यह भी पढ़ें : अब मैनुअल गियरबॉक्स में भी मिलेगा होंडा सिटी का टॉप वेरिएंट, कीमत 12.75 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है