• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या फर्क है नई और पुरानी होंडा जैज़ में, जानिये यहां...

    फेसलिफ्ट जैज़ में कुछ नए फीचर जोड़े गए हैं

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 24, 2018 15:37 ist
    info icon
    published onJul 24, 2018 15:37 IST
    last updated onJul 24, 2018 15:37 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Jazz: Old vs New

    होंडा ने हाल ही में अपडेट जैज़ को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 7.35 लाख रूपए से शुरू होती है जो 9.29 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। । यहां हम चर्चा करेंगे फेसलिफ्ट जैज़ में हुए उन बदलावों पर जो इसे पुराने मॉडल से अलग बनाते हैं…

    Honda Jazz

    वेरिएंट और कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    फेसलिफ्ट जैज़ की वेरिएंट लिस्ट को छोटा किया गया है। इस में डीज़ल इंजन का विकल्प एस वेरिएंट से और पेट्रोल इंजन का विकल्प वी वेरिएंट से रखा गया है।

    पेट्रोल मैनुअल

      पुरानी जैज़ नई जैज़
    5.99 लाख रूपए बंद
    एस 6.62 लाख रूपए बंद
    एसवी 7.05 लाख रूपए बंद
    वी 7.40 लाख रूपए 7.35 लाख रूपए
    वीएक्स 7.89 लाख रूपए 7.79 लाख रूपए

    पेट्रोल सीवीटी

      पुरानी जैज़ नई जैज़
    एस सीवीटी 7.70 लाख रूपए बंद
    वी सीवीटी 8.46 लाख रूपए 8.55 लाख रूपए
    वीएक्स सीवीटी --- 8.99 लाख रूपए

    डीज़ल

      पुरानी जैज़ नई जैज़
    7.35 लाख रूपए बंद
    एस 8.03 लाख रूपए 8.05 लाख रूपए
    एसवी 8.43 लाख रूपए बंद
    वी 8.89 लाख रूपए 8.85 लाख रूपए
    वीएक्स 9.31 लाख रूपए 9.29 लाख रूपए

    Honda Jazz

    इंजन और परफॉर्मेंस

    फेसलिफ्ट जैज़ में पुराने मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है...

      पेट्रोल डीज़ल
    इंजन क्षमता 1.2 लीटर आई-डीटेक 1.5 लीटर आई-डीटेक
    पावर 90 पीएस 100 पीएस
    टॉर्क 110 एनएम 200 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल/7-स्पीड सीवीटी 6-स्पीड मैनुअल
    माइलेज 18.2 (एमटी)/19 किमी प्रति लीटर (सीवीटी) 27.3 किमी प्रति लीटर

    फीचर लिस्ट

    नए फीचर

    • अपडेट जैज़ में ड्यूल एयरबैग, एबीएस और ईबीडी के अलावा रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड सेंसिंग लॉक को भी स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर दिया गया है।

    Honda Jazz

    • अपडेट जैज़ में दूसरी जनरेशन की होंडा अमेज़ वाला नया 7.0 इंच कैपेसिटिव टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। इस में पिंच-टू-जूम फंक्शन के साथ एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है। नया टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम केवल टॉप वेरिएंट वीएक्स में दिया गया है।

    Honda Jazz

    • क्रूज़ कंट्रोल को पेट्रोल सीवीटी और डीज़ल (एस वेरिएंट को छोड़) स्टैंडर्ड रखा गया है। पेट्रोल मैनुअल में क्रूज़ कंट्रोल के अलावा पैसिव की-लैस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर का भी अभाव है। अपडेट जैज़ में ड्राइवर साइड डोर पैड पर लॉक/अनलॉक बटन दिया गया है, पुराने मॉडल में इस फीचर का अभाव था।

    Honda Jazz

    • एस और वी वेरिएंट में एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट वीएक्स में वोल्वो कारों जैसी नई एलईडी यूनिट दी गई है जो रियर विंडस्क्रीन तक फैली हुई है।
    • फेसलिफ्ट जैज़ में डब्ल्यूआर-वी की तरह नया सेंट्रल कंसोल, आर्मरेस्ट के साथ दिया गया है। पहले यह फीचर अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध जैज़ में दिया गया था।

    ये फीचर हुए बंद

    Honda Jazz

    • होंडा जैज़ में मैजिक सीटें लगी थीं जो यूनिक होने के साथ काफी काम भी आती थी। अपडेट जैज़ की फीचर लिस्ट से कंपनी ने इसे हटा दिया है।

    यह भी पढें : होंडा जैज़ फेसलिफ्ट के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौन से फीचर, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा जैज 2014-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    H
    hemendra soni
    Jul 10, 2021, 11:29:25 PM

    what are the safety ratings of the new jazz

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है