• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी एपेक्स एडिशन डीलरशिप्स पर पहुंचना हुआ शुरू

    होंडा सिटी एपेक्स एडिशन रेगुलर सिटी के वी और वीएक्स वेरिएंट पर बेस्ड है और इसकी कीमत इन वेरिएंट्स से 25,000 रुपए ज्यादा रखी गई है 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 13, 2025 11:20 ist
    info icon
    published onFeb 13, 2025 11:20 IST
    last updated onFeb 13, 2025 11:20 IST
    553 Views
    • Write a कमेंट

    Honda City Apex Edition reaches dealerships

    होंडा सिटी एपेक्स एडिशन भारत में लॉन्च हो चुका है। यह स्पेशल एडिशन मॉडल सिटी सेडान के मिड-वेरिएंट वी और वीएक्स वेरिएंट पर बेस्ड है। अब यह स्पेशल एडिशन सिटी सेडान डीलरशिप पर पहुंचना भी शुरू हो गई है। हमें डीलरशिप सूत्रों के जरिए इसकी कुछ तस्वीरें भी मिली हैं। सिटी एपेक्स एडिशन में क्या कुछ मिलता है खास डालेंगे इस पर एक नजर :- 

    तस्वीरों में क्या कुछ आया है नजर? 

    Honda City Apex Edition side

    होंडा सिटी एपेक्स एडिशन को डीलरशिप पर प्लेटिनम व्हाइट पर्ल कलर थीम के साथ देखा गया है। इस गाड़ी के साथ ऑब्सीडियन ब्लू पर्ल, रेडिएंट रेड मेटेलिक, लुनार सिल्वर मेटेलिक, गोल्डन ब्राउन मेटेलिक और मिटिओरॉइड ग्रे मेटेलिक जैसे कलर ऑप्शन भी मिलते हैं।  

    Honda City Apex Edition front

    शोकेस हुए सिटी एपेक्स एडिशन में आगे की तरफ एलईडी डीआरएल्स के साथ प्रोजेक्टर हेडलाइट दी गई है जिसे चौड़े क्रोम बार से कनेक्ट किया गया ही। फ्रंट पर इसमें ब्लैक ग्रिल और फॉग लैंप भी दिए गए हैं। 

    Honda City Apex Edition side

    Honda City Apex Edition side

    साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें 15-इंच ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं और इसमें फ्रंट फेंडर पर एपेक्स एडिशन बैजिंग भी दिया गया है, साथ ही इसमें बाएं तरफ के आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम) पर लेनवॉच कैमरा भी इंटीग्रेट किया हुआ है।  

    Honda City Apex Edition rear

    Honda City Apex Edition rear badge

    पीछे की तरफ इसमें रैपअराउंड एलईडी टेललाइट दी गई है और टेलगेट के दाएं तरफ एपेक्स एडिशन बैज दिया गया है। रियर साइड पर इसमें सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा भी दिया गया है।  

    Honda City Apex Edition rear dashboard

    केबिन के अंदर इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 8-इंच टचस्क्रीन और पर्पल-कलर्ड एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। डीलरशिप पर नजर आए मॉडल में ऑटो एसी फीचर भी दिया गया है।  

    Honda City Apex Edition front seats

    Honda City Apex Edition rear seats

    इसमें सीटों पर सेमी-लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है जिनमें से पीछे वाली सीट पर दो एपेक्स एडिशन एम्बॉस्ड कुशन दिए गए हैं।

    इन सभी चीजों से पता चला है कि डीलरशिप पर डिस्प्ले हुआ एपेक्स एडिशन होंडा सिटी के मिड-वेरिएंट वीएक्स पर बेस्ड है। अब नजर डालते है होंडा सिटी एपेक्स एडिशन के फीचर व सेफ्टी टेक्नोलॉजी पर :-  

    यह भी पढ़ें : होंडा कार डिस्काउंट ऑफर: फरवरी 2025 में होंडा एलिवेट, सिटी, सिटी हाइब्रिड और अमेज पर पाएं 1.07 लाख रुपये तक की छूट

    फीचर व सेफ्टी 

    Honda City Apex Edition

    होंडा सिटी एपेक्स एडिशन में ऊपर बताए गए फीचर के अलावा सिंगल-पेन सनरूफ, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम (4 ट्वीटर), रिट्रेक्टेबल रियर सनशेड और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर दिए गए हैं। 
    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), सेंसर के साथ रियर पार्किंग कैमरा, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, ऑटोमेटिक हेडलाइट समेत कई एडीएएस फीचर दिए गए हैं जिनमें लेन कीप असिस्ट और कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग असिस्ट शामिल हैं।

    इंजन ऑप्शन​​​​​

    होंडा सिटी एपेक्स एडिशन में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-   

    इंजन 

    1.5-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन  

    पावर 

    121 पीएस 

    टॉर्क 

    145 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी / 7-स्टेप सीवीटी*

    *सीवीटी = कंटिन्युअस वेरिएबल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन  

    यही इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन होंडा सिटी सेडान के सभी वेरिएंट के साथ मिलते हैं। 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    Honda City Apex Edition rear

    होंडा सिटी एपेक्स एडिशन की कीमत रेगुलर सिटी के मिड-वेरिएंट के मुकाबले 25,000 रुपए ज्यादा है। सिटी एपेक्स एडिशन की कीमत 13.30 लाख रुपए से 15.62 लाख रुपए के बीच है। जबकि, रेगुलर सिटी के मिड-वेरिएंट वी की प्राइस 13.05 लाख रुपए से 16.55 लाख रुपए के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई वरना, फोक्सवैगन वर्ट्स और स्कोडा स्लाविया से है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है