• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा लाई अमेज़ का प्रीविलेज एडिशन, कीमत 6.48 लाख रूपए

    लिमिटेड एडिशन में होंडा सिटी वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है

    रौनक
    रौनक
    modified on जुलाई 18, 2017 15:51 ist
    info icon
    published onJul 18, 2017 15:50 IST
    last updated onJul 18, 2017 15:51 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Amaze

    होंडा ने अमेज़ सेडान का प्रीविलेज एडिशन लॉन्च किया है, इसे एस (ओ) वेरिएंट पर तैयार किया गया है। प्रीविलेज एडिशन के पेट्रोल वर्जन की कीमत 6.48 लाख रूपए और डीज़ल वर्जन की कीमत 7.73 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, कीमत के मोर्चे पर यह रेग्यूलर मॉडल से करीब 10,000 रूपए महंगी है। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी डिजायर और फोर्ड एस्पायर से है।

    Honda Amaze

    ये खासियतें समाई हैं लिमिटेड एडिशन में

    • बॉडी डेक्ल्स और प्रीविलेज एडिशन बेजिंग

    Honda Amaze

    • होंडा सिटी वाला 7.0 इंच डिजिपैड टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो ब्लूटूथ, एचडीएमआई, माइक्रो-एसडी-कार्ड और यूएसबी इनपुट सपोर्ट करता है। इस में सेटेलाइट नेविगेशन के जरिये लाइव ट्रैफिक की जानकारी भी मिलती है। इस सिस्टम की स्टोरेज क्षमता 1.5 जीबी है, इस में वॉइस कमांड के जरिये मीडिया, नेविगेशन और कॉलिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Honda Amaze

    • बैज़ लैदरेट सीट कवर के साथ प्रीविलेज एडिशन बैजिंग और अतिरिक्त सेंटर आर्मरेस्ट
    • रियर पार्किंग सेंसर

    Honda Amaze

    ऊपर दिए गए फीचर के अलावा बाकी सभी फीचर रेग्यूलर मॉडल से लिए गए हैं। लिमिटेड एडिशन के इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इस में मौजूदा मॉडल वाला 1.2 लीटर आई-वीटेक पेट्रोल और 1.5 लीटर आई-डीटेक डीज़ल इंजन, 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसके पेट्रोल वर्जन में ड्यूल एयरबैग और डीज़ल वेरिएंट में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) दिया गया है।

    यह भी पढें : मिलिये होंडा अकॉर्ड के नए अवतार से...

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा अमेज 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है