• English
• लॉगिन / रजिस्टर

अगले साल लाॅन्च होगी होण्डा अकोर्ड, चेन्नई में लाॅन्च हुई होण्डा जैज़

होण्डा ने भारत में अपनी अपकमिंग कार होण्डा अकोर्ड लाॅन्च करने की घोषणा की है। यह बात होण्डा कार्स इण्डिया लि. के मार्केटिंग एण्ड सेल्स सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ज्ञानेश्वर सैन ने चेन्नई में होण्डा जैज़ के लाॅन्चिंग कार्यक्रम में बताई। चेन्नई में लाॅन्च हुई होण्डा जैज़ की कीमत 5.40 लाख रुपए (एक्सशोरूम) रखी गई है।

बाला सुब्रमण्यम
बाला सुब्रमण्यम
published on जुलाई 22, 2015 11:12 ist
info icon
published onJul 22, 2015 11:12 IST
last updated onJul 22, 2015 11:12 IST
30 Views
• Write a कमेंट

इस मौके पर समारोह को सम्बोधित करते हुए होण्डा के अध्यक्ष व सीईओ कैटसुशी इनोयूई ने कहा कि ‘देशभर में होण्डा जैज़ को काफी अच्छा रस्पोंस मिला है। 2001 में आए जैज़ के फर्स्ट जनरेशन की अब तक 75 देशों में करीब 5.5 मिलियन इकाईयां बेची जा चुकी है और अब हमारा लक्ष्य राजस्थान स्थित प्लांट में 380 करोड़ रुपए का निवेश कर 2016 तक इसकी 3,00,000 इकाईयां तैयार करना है।’ भारत में होण्डा की नई कार सिविक की लाॅन्चिंग के बारे में सैन ने कहा कि ‘अभी इसके बारे में कोई प्लान नहीं बनाया गया है।’

होण्डा जैज़ के इंजन स्पेसिफिकेशन के बारें में बात करें तो इसका 1.2 लीटर आई-वीटेक (i-VTEC) पेट्रोल इंजन 90पीएस की पावर और 110एनएम की टाॅर्क जनरेट करता है, वहीं इसका 1.5 लीटर आई-डीटेक (i-DTEC) डीज़ल इंजन 100पीएस की पावर के साथ 200एनएम की टाॅर्क जनरेट करता है। इसका पेट्रोल माॅडल 5-स्पीड मेनुअल और सीवीटी गियर बाॅक्स ऑप्शन के साथ है, जबकि डीजल माॅडल में 6-स्पीड मेनुअल ट्रांसमिशन दिए गए हैं।

was this article helpful ?

बाला सुब्रमण्यम

Choosing a career that is also his passion, Balasubramaniam switched over to automobile journalism after getting tired of monotonous BPO profiles. He began his new livelihood as an automobile and gadget columnist with few online publication houses and now looks to explore exciting new boundaries with CarDekho. As a freelancer, Bala has written articles for publications like The Hindu RetailPlus, Business Enterprise, Define etc. For him, driving is another form of meditation to rejuvenate, not just traveling from one place to another.
और देखें

होंडा न्यू अकॉर्ड पर अपना कमेंट लिखें

कार न्यूज़

• ताजा खबरें

ट्रेंडिंग हाइब्रिड कारें

• अपकमिंग
• पॉपुलर
*नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस

हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है