• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 टाटा सफारी के साइड प्रोफाइल का टीजर हुआ जारीः नए अलॉय व्हील आए नजर, जल्द होगी लॉन्च

    एक लेटेस्ट टीजर के जरिए इसके साइड प्रोफाइल और नए अलॉय व्हील्स की झलक देखने को मिली है।

    भानु
    भानु
    published on अक्टूबर 06, 2023 14:06 ist
    info icon
    published onOct 06, 2023 14:06 IST
    last updated onOct 06, 2023 14:06 IST
    882 Views
    • Write a कमेंट

    6 अक्टूबर 2023 से बुकिंग के लिए उपलब्ध है नई टाटा सफारी

    2023 Tata Safari

    • नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और अपडेटेड हेडलाइट हाउसिंग दी गई है इसमें 
    • नया बैकलिट स्टीयरिंग व्हील, बड़ा टचस्क्रीन और ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें
    • पहले की तरह 2 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा इसमें और इसबार 1.5 लीटर (टी-जीडीआई) टर्बो पेट्रोल इंजन की भी दी जा सकती है चॉइस
    • नवंबर 2023 में लॉन्च हो सकती है टाटा सफारी फेसलिफ्ट और 16 लाख रुपये रखी जा सकती है शुरूआती कीमत 

    टाटा सफारी फेसलिफ्ट के लॉन्च होने की घड़ियां जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे वैसे रोजाना इससे जुड़े टीजर सामने आ रहे हैं जिससे इसके फ्रैश डिजाइन की झलक देखने को मिल रही है। 6 अक्टूबर से टाटा मोटर्स ने नई सफारी की बुकिंग भी शुरू कर दी है। 

    इस टीजर में क्या है नया?

    इस टीजर में 2023 टाटा सफारी में दिए गए नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स की झलक दिखाई गई है और माना जा रहा है इनका साइज 19 इंच का हो सकता है जो कि मौजूदा मॉडल में दिए गए 18 इंच की यूनिट से बड़े होंगे। इसके अलावा नई सफारी कार के साइड प्रोफाइल को भी दिखाया गया है जो कि इसके मौजूदा मॉडल जैसा दिखाई दे रहा है। 

    जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है फेसलिफ्ट टाटा सफारी में वर्टिकल ओरिएंटेड हेडलाइट हाउसिंंग दी गई है जो 2023 टाटा नेक्सन और टाटा नेक्सन ईवी में भी नजर आ चुकी है। इसके अलावा नई सफारी में दिए गए कनेक्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और नई डायनैमिक लाइटिंग के साथ एलईडी टेललैंप्स की झलक भी दिखाई जा चुकी है। 

    इंटीरियर अपडेट्स

    Tata Safari cabin

    2023 सफारी के इंटीरियर की झलक तो अभी दिखाई नहीं गई है, मगर इसका इंटीरियर टाटा हैरियर के 2023 मॉडल जैसा ही हो सकता है। ऐसे में इसमें भी बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डैशबोर्ड पर एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और साथ ही वेंटिलेटेड फ्रंट एंड रियर सीट का फीचर दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: 2023 टाटा हैरियर के केबिन का टीजर हुआ जारीः नई डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले की दिखी झलक, जल्द होगी लॉन्च

    सेफ्टी के लिए नई सफारी 2023 मॉडल में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), एक 360-डिग्री कैमरा और आईएसओफिक्स एंकर पॉइंट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। बता दें कि सफारी कार के मौजूदा मॉडल में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम का फीचर पहले से ही दिया जा रहा है, मगर अपडेट मिलने के बाद इसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल का फीचर भी दिया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें: ये हैं सितंबर 2023 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 15 कार

    पावरट्रेन

    2023 टाटा सफारी में पहले की तरह 2-लीटर डीजल इंजन (170पीएस/350एनएम) दिया जाएगा, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। इसमें टाटा का नया 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है, जो 170पीएस की पावर और 280एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और डीसीटी गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    नई टाटा सफारी नवंबर में लॉन्च हो सकती है। इसकी शुरूआती कीमत 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। वर्तमान में सफारी की कीमत 15.85 लाख रुपये से 25.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। नई सफारी कार का मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और हुंडई अल्कजार से रहेगा।

    यह भी देखें: टाटा सफारी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा सफारी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है