• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सुजुकी जिम्नी के 5 डोर वर्जन को भारत में जिप्सी नाम से किया जा सकता है लॉन्च

    सुजुकी जिम्नी एक लाइटवेट ऑफ रोडर कार है जिसका अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 3 डोर वर्जन बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके सेकंड जनरेशन मॉडल के एक्सटेंडेड व्हीलबेस वर्जन को भारत में जिप्सी नाम से उतारा गया था। अब चौथी जनरेशन जिम्नी का 5 डोर वर्जन भारत में आने वाला है। कहा जा रहा है कि मारुति सुजुकी इसे फिर से जिप्सी नाम से उतार सकती है।

    सोनू
    सोनू
    published on जुलाई 11, 2022 19:14 ist
    info icon
    published onJul 11, 2022 19:14 IST
    last updated onJul 11, 2022 19:14 IST
    806 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में यह ऑफ रोड एसयूवी 2023 में पेश की जा सकती है।

    Here’s Why Maruti Should Rename The Upcoming 5-Door Suzuki Jimny As The Gypsy In India

    सुजुकी जिम्नी एक लाइटवेट ऑफ रोडर कार है जिसका अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 3 डोर वर्जन बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके सेकंड जनरेशन मॉडल के एक्सटेंडेड व्हीलबेस वर्जन को भारत में जिप्सी नाम से उतारा गया था। अब चौथी जनरेशन जिम्नी का 5 डोर वर्जन भारत में आने वाला है। कहा जा रहा है कि मारुति सुजुकी इसे फिर से जिप्सी नाम से उतार सकती है।

    जिप्सी नाम भारत में अपने आप में एक ब्रांड बन चुका है। भारत में यह नाम तीस साल से ज्यादा पुराना है। पिछले कुछ समय से कई कंपनियों अपने पुराने बंद हो चुके पॉपुलर मॉडल के नाम से नई कारें उतार के उनकी ब्रांड वैल्यू को भुनाने की कोशिश कर रही है, जिसका एक उदाहरण टाटा सफारी भी है। जिप्सी इंडियन आर्मी और कई सरकारी एजेंसी के बेड़े में कई सालों तक शामिल रही है। इसके अलावा इंडियन सिनेमा में भी इसका काफी यूज हुआ है। हार्ड ऑफ-रोडिंग के शौकीन लोगों की आज भी जिप्सी पसंदीदा कार में से एक है।

    Is The Mahindra Thar-rivalling Jimny Coming To India?

    अंतरराष्ट्रीय मार्केट में नई जिम्नी के एक्सटेंडेड वर्जन को जिम्नी एक्सएल नाम से पेश किया जा सकता है जबकि वहां इसका स्टैंडर्ड थ्री-डोर वर्जन पहले से बिक्री के लिए उपलब्ध है। भारतीय ग्राहकों को यह नाम शायद उतना अपनी ओर नहीं खींचेगा जितने की जिप्सी नाम से ग्राहक जुड़े हैं।

    Is The Mahindra Thar-rivalling Jimny Coming To India?

    भारत में 5 डोर जिम्नी में कंपनी ब्रेजा और अर्टिगा वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है जो 103पीएस की पावर और 137एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। कंपनी इसका अफोर्डेबल टू-व्हील-ड्राइव वेरिएंट भी पेश कर सकती है। 5 डोर जिम्नी से 2022 में पर्दा उठाया जा सकता है और इसके कुछ समय बाद यह शोरूम पर पहुंच सकती है।

    यह भी पढ़ें : सुजुकी जिम्नी 5 डोर की फोटोज़ आई सामने, यूरोप में टेस्टिंग हुई शुरू

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    P
    pranab kumar baishya
    Jul 12, 2022, 11:25:35 PM

    I am wating for the Jimny model . When you start booking the vehicle?

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है