• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कायलाक में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के मुकाबले मिलता है इन 5 फीचर का एडवांटेज, देखिए पूरी लिस्ट

    इन दोनों सब-4 मीटर एसयूवी कारों को 2024 में लॉन्च किया गया है और यह दोनों फीचर लोडेड कारें हैं, लेकिन स्कोडा कायलाक में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के मुकाबले कई ज्यादा काम के फीचर मिलते हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 16, 2024 11:23 ist
    info icon
    published onNov 16, 2024 11:23 IST
    last updated onNov 16, 2024 11:23 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    5 features Skoda Kylaq gets over Mahindra XUV 3XO

    स्कोडा कायलाक और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ दोनों नई सब-4 मीटर एसयूवी कारें हैं जिन्हें 2024 में लॉन्च किया गया है। इन दोनों कारों में सेगमेंट फर्स्ट फीचर दिए गए हैं। महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ एक फीचर लोडेड कार है, जबकि स्कोडा कायलाक में भी कई काम के फीचर दिए गए हैं। यहां हम बात करेंगे स्कोडा कायलाक के उन पांच फीचर की जो इसे महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ से आगे रखते हैं:

    फ्रंट पावर्ड सीट

    Skoda Kylaq has 6-way electrically adjustable front seats

    पावर्ड ड्राइवर सीट सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की कारों (जैसे टाटा नेक्सन और हुंडई वेन्यू) में मिलने वाला कोई नया फीचर नहीं है, लेकिन स्कोडा कायलाक में यह फीचर दोनों फ्रंट सीटों पर 6-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबिलिटी के साथ मिलता है। वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में केवल ड्राइवर सीट पर मैनुअल हाइट एडजस्टेबिलिटी मिलती है। 

    वेंटिलेटेड फ्रंट सीट

    Skoda Kylaq gets ventilated front seats

    वेंटिलेटेड सीट फीचर गर्मियों के दिनों में सबसे ज्यादा काम आता है। स्कोडा कायलाक में वेंटिलेटेड सीट फीचर ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए दिया गया है। अनुमान है कि कंपनी यह फीचर इसके केवल टॉप वेरिएंट में दे सकती है। 

    यह भी पढ़ें : स्कोडा कायलाक में मिलते हैं स्कोडा कुशाक वाले ये टॉप 10 फीचर, देखिए पूरी लिस्ट

    पैडल शिफ्टर 

    Skoda Kylaq dashboard

    स्कोडा कायलाक कार में केवल 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट में गियरशिफ्ट के दौरान कंट्रोल रखने के लिए पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं। वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में दो टर्बो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन दिया गया है जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलते हैं। इस गाड़ी के किसी भी वेरिएंट के साथ पैडल शिफ्टर्स नहीं मिलते हैं।

    एम्बिएंट लाइटिंग  

    स्कोडा कायलाक एसयूवी में एम्बिएंट लाइटिंग फीचर दिया गया है जो इसके टॉप वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है। कंपनी का फिलहाल इस बात को कंफर्म करना बाकी है कि इसमें दी जाने वाली लाइटिंग सिंगल कलर में आएगी या फिर इसे मल्टीपल कलर में दिया जाएगा।  

    डिस्क ब्रेक वाइपिंग 

    Skoda Kylaq gets a brake disc wiping feature

    स्कोडा कायलाक में ब्रेक डिस्क वाइपिंग फीचर दिया गया है जो ब्रेक्स में से पानी को हटाता है। यह ब्रेक लगाने पर कार की रुकने की दूरी को कम करने में मदद करता है।

    स्कोडा कायलाक से जुड़ी ज्यादा जानकारी 

    Skoda Kylaq

    स्कोडा कायलाक कंपनी की भारत में सबसे सस्ती कार है। इस गाड़ी की कीमत 7.98 लाख रुपए (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू है। इस सब-4 मीटर एसयूवी कार की बुकिंग 2 दिसंबर से शुरू होगी और इसी दिन कंपनी इसकी फुल वेरिएंट-वाइज प्राइस लिस्ट भी जारी क्रैग। कंपनी इस एसयूवी कार की डिलीवरी 27 जनवरी 2025 से देनी शुरू करेगी।   

    Skoda Kylaq rear

    सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर जैसी सब-4 मीटर एसयूवी कारों से रहेगा।  

    क्या आप महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के मुकाबले स्कोडा कायलाक को चुनना पसंद करेंगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।  

    यह भी पढ़ें : स्कोडा कायलाक ऑन रोड प्राइस 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    rajesh masurkar
    Nov 17, 2024, 5:51:05 PM

    Everything seems to be good. Now hopefully the price is right for the amt variant.

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है