• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कायलाक में मिलते हैं स्कोडा कुशाक वाले ये टॉप 10 फीचर, देखिए पूरी लिस्ट

    कायलाक में कुशाक की तरह 10.1-इंच टचस्क्रीन, 8-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, सनरूफ, और वायरलेस फोन चार्जर दिया गया है

    सोनू
    सोनू
    published on नवंबर 13, 2024 15:42 ist
    info icon
    published onNov 13, 2024 15:42 IST
    last updated onNov 13, 2024 15:42 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Top 10 features Skoda Kylaq gets from Skoda Kushaq

    हाल ही में स्कोडा कायलाक की भारत के सब-4 मीटर एसयूवी कार सेगमेंट में नई एंट्री हुई है। यह भारत में स्कोडा की सबसे सस्ती एसयूवी कार है जिसे मिनी स्कोडा कुशाक भी कहा रहा है, क्योंकि इन दोनों के फीचर, सेफ्टी सिस्टम और पावरट्रेन आदि में काफी समानताएं हैं। यहां हमनें स्कोडा कायलाक के उन टॉप 10 फीचर की लिस्ट बनाई है जो इसमें कुशाक वाले दिए गए हैं।

    10.1-इंच टचस्क्रीन

    Skoda Kylaq gets the same 10.1-inch touchscreen from the Kushaq

    स्कोडा कायलाक में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो स्कोडा कुशाक में भी मिलता है। दोनों कार के टचस्क्रीन का मेन्यू लेआउट एक जैसा ही है और ये वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो व एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।

    8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    Skoda Kylaq 8-inch driver's display

    कायलाक में कुशाक एसयूवी की तरह 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। दोनों एसयूवी कार का डिस्प्ले लेआउट एक जैसा है, और इसमें स्पीड, टेकोमीटर, टेंपरेचर, और माइलेज की जानकारी डिस्प्ले होती है।

    सिंगल-पैन सनरूफ

    Skoda Kylaq single-pane sunroof

    इन दिनों ज्यादातर लोग नई कार में सनरूफ फीचर को अहमियत दे रहे हैं और दोनों स्कोडा एसयूवी में सिंगल-पैन सनरूफ दिया गया है। कुशाक में यह फीचर टॉप मॉडल स्पोर्टलाइन में दिया गया है, जबकि कायलाक में भी यह फीचर टॉप वेरिएंट में दिया गया है।

    वायरलेस फोन चार्जर

    Skoda Kylaq gets a wireless phone charger

    कुशाक की तरह स्कोडा कायलाक में भी वायरलेस फोन चार्जर दिया गया है, जिससे आप अपने फोन को आसानी से चार्ज कर सकते हैं और आपको चार्जिंग केबल साथ रखने की जरूरत नहीं रहती है। सनरूफ की तरह वायरलेस फोन चार्जर भी कुशाक में स्पोर्टलाइन वेरिएंट से दिया गया है। कायलाक में भी टॉप मॉडल में यह फीचर मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: स्कोडा कायलाक फोटो गैलरी: जानिए नई एसयूवी कार में क्या कुछ मिलता है खास

    वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट

    Skoda Kylaq gets 6-way electrically adjustable front seats

    इसके मुकाबले में मौजूद कुछ कारों में पावर्ड ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई है, वहीं कायलाक वेंटिलेशन फंक्शन के साथ 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीटें दी गई है। यह फीचर भी इसमें स्कोडा कुशाक से लिया गया है।

    रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी

    Skoda Kylaq auto AC

    ऑटो एसी एक कंफर्ट फीचर है और सभी सब-4 मीटर एसयूवी कार में दिया गया है और स्कोडा कायलाक इस मामले में अलग नहीं है। इसमें रियर एसी वेंट्स भी दिए गए हैं जिससे पीछे वाली सीट पर बैठे पैसेंजर को भी कंफर्ट मिलेगा। इस फीचर के अलावा इसमें टच-कंट्रोल्ड एसी पेनल दिया गया है जो कुशाक से लिया गया है।

    6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)

    Skoda Kylaq has 6 airbags (as standard)

    स्कोडा कुशाक में बेस वेरिएंट क्लासिक से 6 एयरबैग दिए गए हैं। यही फीचर कायलाक में भी दिया गया है, इसमें भी बेस मॉडल से 6 एयरबैग दिए गए हैं।

    क्रूज कंट्रोल

    Skoda Kylaq gets cruise control

    स्कोडा कायलाक में कुशाक की तरह क्रूज कंट्रोल फीचर दिया गया है। यह फीचर इसमें मिड वेरिएंट सिग्नेचर से दिया गया है। क्रूज कंट्रोल हाईवे या लॉन्ग ड्राइव के दौरान काफी काम का साबित होता है और इस फीचर के चलते आपको हाईवे पर थ्रॉटल पर पैर रखने की जरूरत नहीं रहती है।

    यह भी पढ़ें: स्कोडा कायलाक प्राइस एनालिसिस: क्या टाटा नेक्सन, किआ सोनेट और मारुति ब्रेजा से सस्ती होगी नई एसयूवी कार?

    पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप

    स्कोडा कुशाक और कायलाक दोनों में टॉप वेरिएंट में पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप फीचर दिया गया है, इससे ड्राइवर एक बटन दबाकर कार को स्टार्ट कर सकते हैं। 

    रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर

    Skoda Kylaq rear

    स्कोडा कुशाक और कायलाक दोनों में रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर दिया गया है। रियर पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड दिया गया है, हालांकि कुशाक में रियर पार्किंग कैमरा मिड वेरिएंट सिग्नेचर से मिलता है, कायलाक में भी यह फीचर मिड वेरिएंट से मिल सकता है।

    यह भी देखें: स्कोडा कायलाक ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    G
    goutam dutta
    Dec 19, 2024, 10:49:01 AM

    Didn't mentioned the most important parts - the engine and platform

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है