• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    गुजरात प्लांट में सबसे पहले बलेनो का प्रोडक्शन करेगी मारूति सुज़ुकी

    मारूति सुज़ुकी ने गुजरात प्लांट में बलेनो के प्रोडक्शन पर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। कंपनी ने साफ किया है कि गुजरात प्लांट में सबसे पहले बलेनो का प्रोडक्शन होगा।

    अलशार
    अलशार
    modified on सितंबर 09, 2016 17:30 ist
    info icon
    published onSep 09, 2016 17:12 IST
    last updated onSep 09, 2016 17:30 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी ने गुजरात प्लांट में बलेनो के प्रोडक्शन पर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। कंपनी ने साफ किया है कि गुजरात प्लांट में सबसे पहले बलेनो का प्रोडक्शन होगा और अगले साल फरवरी में यहां से बलेनो की सप्लाई शुरू हो जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि बलेनो की लंबी वेटिंग घट जाएगी।   

    मारूति सुज़ुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कंपनी की 35वीं वार्षिक आम बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘बलेनो की लंबी वेटिंग को लेकर कंपनी में हर कोई नाखुश है। ऐसे में गुजरात प्लांट में होने वाला प्रोडक्शन इस की वेटिंग को घटाने में सफल रहेगा।’

    गुज़रात प्लांट की क्षमता एक साल में 15 लाख कारें तैयार करने की है। मारूति के भारत में फिलहाल दो प्लांट हैं, इनमें से एक गुड़गांव और दूसरा मानेसर में है। इन दोनों की सालाना प्रोडक्शन क्षमता 15.5 लाख यूनिट की है।

    बात करें मारूति बलेनो की तो इसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। अब तक इसकी 80,000 से ज्यादा यूनिट ग्राहकों तक पहुंचाई जा चुकी हैं। बलेनो की मांग इतनी ज्यादा है कि ग्राहकों को इस के लिए 6 से 8 महीने का वेटिंग पीरियड मिल रहा है।

    ऐसा ही मामला मारूति की ताजा पेशकश विटारा ब्रेज़ा के साथ भी है। अच्छी मांग के चलते विटारा ब्रेज़ा के लिए भी ग्राहकों को कई महीने की वेटिंग मिल रही है। संभावना है कि वेटिंग पीरियड कम करने के लिए विटारा ब्रेज़ा को भी गुजरात प्लांट में तैयार किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : मारूति की कारों की डिलिवरी में हो सकती है और देरी, जानिये क्या है वजह

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    a
    anil kumar
    Feb 16, 2017, 4:38:45 PM

    Requesting for nexa pl baleno delivery do soon

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है