• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने मारुति की नेक्सा कारों पर करें 45,000 रुपये तक की बचत

    फरवरी महीने में मारुति अपनी नेक्सा कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। नेक्सा मॉडल्स में इस माह केवल एक्सएल6 पर छूट नहीं दी जा रही है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on फरवरी 07, 2022 11:43 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2022 11:43 IST
    last updated onFeb 07, 2022 11:43 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    • एस-क्रॉस कार पर अधिकतम 45,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • फरवरी में एक्सएल6 कार पर कोई भी ऑफर्स नहीं मिल रहे हैं।
    • इस माह बलेनो कार पर 23,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • मारुति अपनी सियाज़ कार पर 30,000 रुपये तक के फायदे दे रही है।
    • सभी ऑफर्स फरवरी के अंत तक ही मान्य हैं।

    फरवरी महीने में मारुति अपनी नेक्सा कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। नेक्सा मॉडल्स में इस माह केवल एक्सएल6 पर छूट नहीं दी जा रही है।

    यहां देखिए इस महीने मारुति के कौनसे नेक्सा मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है:-

    बलेनो

    Maruti Suzuki Baleno

    ऑफर 

    कीमत 

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये 

    कुल लाभ 

    23,000 रुपये तक 

    • यह ऑफर्स बलेनो के सभी एमटी वेरिएंट्स पर मान्य हैं।
    • बलेनो के सिग्मा एनिवर्सरी एडिशन और डेल्टा एनिवर्सरी एडिशन पर भी यही एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। हालांकि, खरीदारों को नकद छूट नहीं दी जा रही है। इनके लिए क्रमशः अतिरिक्त 18,700 रुपये और 11,990 रुपये का भुगतान करना होगा।
    • सिग्मा एनिवर्सरी किट की कीमत 28,700 रुपये है, जबकि डेल्टा एनिवर्सरी किट की प्राइस 21,990 रुपये है।
    • मारुति अपनी बलेनो कार के सीवीटी वेरिएंट पर ऊपर वाले सभी ऑफर्स (नकद डिस्काउंट को छोड़कर) दे रही है।

    इग्निस

    Maruti Suzuki Ignis

    ऑफर 

    कीमत 

    नकद डिस्काउंट 

    5,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    2,100 रुपये 

    कुल लाभ 

    17,100 रुपये तक 

    • इग्निस के सभी वेरिएंट पर ऊपर वाले डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • मारुति अपनी इग्निस कार के सभी वेरिएंट्स के साथ एक एनिवर्सरी एडिशन भी पेश कर रही है। कंपनी ने इन स्पेशल एडिशन पर नकद डिस्काउंट ना देकर इन किट की कॉस्ट कम कर दी है, ऐसे में अब सिग्मा एनिवर्सरी एडिशन के लिए 19,200 रुपये और डेल्टा, जेटा और अल्फा एनिवर्सरी एडिशन के लिए 13,700 रुपये रेगुलर वेरिएंट की प्राइस से अतिरिक्त देने होंगे। इसके अलावा बाकी सभी ऑफर्स में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।
    • एनिवर्सरी किट की कीमत सिग्मा ट्रिम के लिए 24,200 रुपये है, वहीं बाकी तीनों के लिए इसकी प्राइस 18,700 रुपये है।

    सियाज़

    Maruti Suzuki Ciaz

    ऑफर 

    कीमत 

    नकद डिस्काउंट 

    --

    एक्सचेंज बोनस 

      25,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

      5,000 रुपये 

    कुल लाभ 

    30,000 रुपये तक 

    • मारुति अपनी सियाज़ कार के सभी वेरिएंट पर ऊपर वाले ऑफर्स दे रही है।  
    • सियाज़ एनिवर्सरी एडिशन पर भी ऊपर वाला ही एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है, लेकिन इस पर कोई भी नकद डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। 
    • मारुति ने इस सेडान के एनिवर्सरी एडिशन किट की प्राइस 21,990 रुपये रखी है। 

    एस-क्रॉस

    Maruti Suzuki S-Cross

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    45,000 रुपये तक

    • यह ऑफर्स एस-क्रॉस के सभी वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं। 
    • एस-क्रॉस एनिवर्सरी एडिशन पर भी ऊपर वाले ही फायदे मिल रहे हैं, लेकिन इस पर कोई भी नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। ग्राहकों को इसके लिए अतिरिक्त 10,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसकी एनिवर्सरी किट की कीमत 26,000 रुपये है। 

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह सभी ऑफर्स राज्य अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको सही जानकारी के लिए नज़दीकी मारुति डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देंगे।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी बलेनो 2015-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है