• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नवंबर 2022 में रेनो क्विड, काइगर और ट्राइबर पर पाएं 35,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स

    अगर आप इस महीने रेनो कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। नवंबर में रेनो अपनी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 08, 2022 19:15 ist
    info icon
    published onNov 08, 2022 19:12 IST
    last updated onNov 08, 2022 19:15 IST
    754 Views
    • Write a कमेंट

    तीनों मॉडल्स पर 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।

    Renault Cars Collage

    • रेनो ट्राइबर पर 35,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • क्विड कार पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
    • रेनो काइगर पर केवल 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
    • यह ऑफर्स नवंबर 2022 के आखिर तक मान्य है।

    अगर आप इस महीने रेनो कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। नवंबर में रेनो अपनी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: अक्टूबर 2022 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 20 कार

    यहां देखिए रेनो के मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफर्सः

    रेनो ट्राइबर

    Renault Triber

    ऑफर्स

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    कुल बचत

    35,000 रुपये तक

    • बेस मॉडल आरएक्सई को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए ऑफर मान्य हैं।
    • रेनो ट्राइबर की प्राइस 5.92 लाख रुपये से 8.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढ़ें: मुंबई में कार में पीछे बैठे पैसेंजर को सीट बेल्ट लगाना हुआ अनिवार्य, नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना

    रेनो क्विड

    Renault KWID

    ऑफर्स

    राशि

    क्विड 0.8लीटर

    क्विड 1.0लीटर

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    -

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    10,000 रुपये

    कुल बचत

    30,000 रुपये तक

    20,000 रुपये तक

    • रेनो क्विड के 1-लीटर वेरिएंट्स पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • इस कार की कीमत 4.64 लाख से 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    रेनो काइगर

    Renault Kiger

    ऑफर्स

    राशि

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    कुल बचत

    10,000 रुपये तक

    • काइगर पर केवल कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • दूसरे मॉडल्स की तरह इसके भी बेस वेरिएंट आरएक्सई पर ऑफर नहीं मिल रहा है।
    • रेनो काइगर की प्राइस रेंज 5.99 लाख से 10.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढ़ें: रेनो ट्राइबर Vs किया कैरेंस : क्रैश टेस्ट रेटिंग कंपेरिजन

    नोटः यह डिस्काउंट ऑफर आपके राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में ऑफर की सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी रेनो शोरूम पर संपर्क करने की सलाह देते हैं।

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है