• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने होंडा जैज़, अमेज, सिटी और डब्ल्यूआर-वी कार पर पाएं 27,500 रुपये तक की छूट

    होंडा अपनी कारों पर सितंबर में 27,500 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इस महीने आप सिटी, जैज़, अमेज़ और डब्ल्यूआर-वी कार पर नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि पिछले महीनों की तरह ही इस बार भी इन गाड़ियों के डीजल वेरिएंट्स पर कोई फायदे नहीं मिल रहे हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 02, 2022 14:01 ist
    info icon
    published onSep 02, 2022 14:01 IST
    last updated onSep 02, 2022 14:01 IST
    4.8K Views
    • Write a कमेंट

    honda offers september

    • पांचवी जनरेशन की सिटी पर इस माह 27,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • इस महीने डब्ल्यूआर-वी और जैज़ कार पर क्रमशः 27,000 रुपये और 27,500 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • होंडा की सब-कॉम्पेक्ट सेडान अमेज़ को खरीदने पर आप 8,000 रुपये तक की बचत कर सकेंगे।

    यहां देखें सितंबर 2022 में मिल रहे सभी मॉडल-वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स:-

    मॉडल्स 

    नकद डिस्काउंट/फ्री एसेसरीज़ 

    एक्सचेंज डिस्काउंट 

    लॉयल्टी बोनस 

    लॉयल्टी एक्सचेंज बोनस 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    कुल 

    पांचवी जनरेशन की सिटी 

    5,000 रुपये / 5,500 रुपये 

    5,000 रुपये 

    5,000 रुपये 

    7,000  रुपये 

    5,000 रुपये 

    27,500 रुपये तक 

    चौथी जनरेशन की सिटी 

    -

    -

    5,000 रुपये 

    -

    -

    5,000 रुपये तक 

    डब्ल्यूआर-वी

    -

    10,000 रुपये 

    5,000 रुपये 

    7,000 रुपये 

    5,000 रुपये 

    27,000 रुपये तक 

    जैज़ 

    -

    10,000 रुपये 

    5,000 रुपये 

    7,000 रुपये 

    3,000 रुपये  

    25,000 रुपये तक 

    अमेज़ 

    -

    -

    5,000  रुपये 

    -

    3,000 रुपये 

    8,000 रुपये तक 

     Honda Jazz

    • आप पांचवी जनरेशन की सिटी के साथ 5,500 रुपये की मुफ्त एसेसरीज़ या फिर 5,000 रुपये का नकद डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इस गाड़ी पर एक्सचेंज डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है जिसके चलते आप इस पर कुल 27,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
    • चौथी जनरेशन की सिटी पर केवल 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।
    • डब्ल्यूआर-वी और बाकी बचे मॉडल्स पर इस महीने कोई नकद डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। हालांकि, आप फिर भी इस एसयूवी-क्रॉसओवर कार पर 27,000 रुपये की बचत जरूर कर सकेंगे।
    • होंडा जैज़ पर इस महीने 25,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिटी 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है