• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मार्च 2023 में होंडा की कारों पर पाएं 27,000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट ऑफर्स

    होंडा अपने सभी मॉडल्स पर मार्च 2023 में डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। कंपनी इस महीने नई सिटी पर भी छूट दे रही है। इस महीने अमेज़ कार पर सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं, जबकि जैज़ पर सबसे कम डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। मार्च में होंडा की डीजल और हाइब्रिड कारों पर कोई छूट नहीं मिल रही है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 06, 2023 11:50 ist
    info icon
    published onMar 06, 2023 11:50 IST
    last updated onMar 06, 2023 11:50 IST
    198 Views
    • Write a कमेंट

    Honda cars

    • पांचवी जनरेशन सिटी पर 17,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • इस महीने होंडा की सबकॉम्पेक्ट सेडान अमेज़ पर 27,000 रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है।
    • अमेज़ कार पर मार्च में केवल नकद डिस्काउंट या मुफ्त एसेसरीज़ ही दी जा रही हैं।
    • होंडा डब्ल्यूआर-वी एसयूवी पर 17,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • जैज़ पर इस महीने 15,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स प्राप्त किए जा सकते हैं।
    • सभी ऑफर्स 31 मार्च 2023 तक ही मान्य हैं।

    होंडा अपने सभी मॉडल्स पर मार्च 2023 में डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। कंपनी इस महीने नई सिटी पर भी छूट दे रही है। इस महीने अमेज़ कार पर सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं, जबकि जैज़ पर सबसे कम डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। मार्च में होंडा की डीजल और हाइब्रिड कारों पर कोई छूट नहीं मिल रही है।

    यहां देखें सभी मॉडल वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स:

    पांचवी जनरेशन सिटी

    2023 Honda City rear

    ऑफर्स 

    राशि 

    लॉयल्टी बोनस 

    5,000 रुपये तक 

    होंडा कार एक्सचेंज डिस्काउंट 

    7,000 रुपये तक  

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट  

    5,000 रुपये तक  

    कुल लाभ 

    17,000 रुपये तक  

    • 2023 होंडा सिटी पर कोई नकद डिस्काउंट या ऑप्शनल मुफ्त एसेसरीज़ नहीं दी जा रही हैं, लेकिन इस मॉडल पर लॉयल्टी बोनस, होंडा ऑटो एक्सचेंज डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जरूर मिल रहा है।
    • ऊपर दिए गए ऑफर्स चुने गए वेरिएंट्स पर निर्भर कर सकते हैं।
    • इस कॉम्पेक्ट सेडान के हाइब्रिड मॉडल पर कोई फायदे नहीं मिल रहे हैं।
    • पांचवी जनरेशन सिटी में कई हल्के-फुल्के बदलाव किए गए हैं, साथ ही इसमें कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
    • नई होंडा सिटी की कीमत अब 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 15.97 लाख रुपये तक जाती है।

    अमेज

    Honda Amaze

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    5,000 रुपये तक  

    मुफ्त एसेसरीज़ (ऑप्शनल)

    6,198 रुपये तक  

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये तक  

    लॉयल्टी बोनस 

    5,000 रुपये तक  

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    6,000 रुपये तक  

    कुल लाभ 

    27,198 रुपये तक  

    • ऊपर दिए गए ऑफर्स इस सबकॉम्पेक्ट सेडान के 2022 और 2023 दोनों मॉडल्स पर मान्य हैं। 
    • इस सबकॉम्पेक्ट सेडान के साथ मुफ्त एसेसरीज़ भी दी जा रही है जो नकद डिस्काउंट के मुकाबले ऑप्शनल मिल रही है।
    • होंडा ने अमेज़ के डीजल वेरिएंट्स बंद कर दिए हैं। 
    • होंडा अमेज़ की कीमत 6.89 लाख रुपये से 9.48 लाख रुपये के बीच है।

    नोट : 2022 में तैयार हुई कारों की रीसेल वैल्यू 2023 मॉडल से कम हो सकती है। 

    डब्ल्यूआर-वी 

    Honda WR-V

    ऑफर्स 

    राशि 

    लॉयल्टी बोनस 

    5,000 रुपये तक  

    होंडा कार एक्सचेंज बोनस 

    7,000 रुपये तक  

    कॉर्पोरेट बोनस 

    5,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    17,000 रुपये तक 

    • डब्ल्यूआर-वी कार पर कोई नकद डिस्काउंट या मुफ्त एसेसरीज़ का ऑप्शन नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, इस कार पर कई दूसरे फायदे जरूर मिल रहे हैं।
    • यह सभी फायदे इसके एसवी और वीएक्स पेट्रोल वेरिएंट्स पर मिल रहे हैं। 
    • होंडा इस सबकॉम्पेक्ट क्रॉसओवर कार को आने वाले महीनों में बंद कर सकती है। 
    • डब्ल्यूआर-वी की कीमत 9.11 लाख रुपये से 12.31 लाख रुपये के बीच है। 

    जैज़ 

    Honda Jazz

    ऑफर्स 

    राशि 

    लॉयल्टी बोनस 

    5,000 रुपये तक  

    होंडा कार एक्सचेंज बोनस 

    7,000 रुपये तक  

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक  

    कुल लाभ 

    15,000 रुपये तक  

    • इस महीने जैज़ कार पर सबसे कम डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
    • इस गाड़ी पर नकद डिस्काउंट या कॉम्प्लिमेंट्री एसेसरीज़ की चॉइस नहीं मिल रही है। 
    • होंडा की इस प्रीमियम हैचबैक कार पर लॉयल्टी बोनस, होंडा कार एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे फायदे मिल रहे हैं। 
    • भारत में होंडा जैज़ की कीमत 8.01 लाख रुपये से 10.32 लाख रुपये के बीच है।  

    नोट: 

    • ऊपर बताए फायदे राज्य और शहर अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं, ऐसे में ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नज़दीकी होंडा डीलरशिप पर जाकर संपर्क करने की सलाह देंगे।
    • सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।
    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है