• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई किया कार्निवल ऑटो एक्सपो में हुई शोकेस

    अगर आप इस कार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आपको अभी और रूकना पड़ेगा, क्योंकि किया मोटर इसे जल्द ही मार्केट में नहीं उतारने वाली है।

    सोनू
    सोनू
    published on जनवरी 11, 2023 14:13 ist
    info icon
    published onJan 11, 2023 14:13 IST
    last updated onJan 11, 2023 14:13 IST
    124 Views
    • Write a कमेंट

    • नई कार्निवल (केए4) से 2020 में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पर्दा उठा था।
    • इसे नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है और साइज में ये पहले से बड़ी है।
    • इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और बड़ी टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।
    • इसमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाला 2.2-लीटर डीजल इंजन, 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ मिल सकता है।
    • अगर ये भारत में लॉन्च होती है तो इसकी प्राइस 26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    किया मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2023 में चाथी जनरेशन की कार्निवल (केए4) को शोकेस किया है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस नई एमपीवी से 2020 में पर्दा उठाया गया था।

    नई कार्निवल Vs मौजूदा मॉडल

    नई कार्निवल को नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है और साइज में पहले से बड़ी है। किया ने इस एमपीवी को नई डिजाइन थीम पर बनाया है जिससे ये पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश हो गई है।

    New-Gen Kia Carnival Revealed In Full; India Launch Likely In 2022

    इसके इंटीरियर को भी अपडेट किया है। इसका डैशबोर्ड लेआउट नई डिजाइन का है, जिस पर बड़ी टचस्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, नया क्लाइमेट कंट्रोल पेनल और रोटरी ड्राइव सिलेक्टर दिया गया है।

    इस एमपीवी कार में पैसेंजर सेफ्टी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया गया है, जिसके तहत इसमें ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लैन कीप असिस्ट जैसे फीचर मिलते हैं। इसके अलावा इसमें कई एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं।

    इंजन और ट्रांसमिशन

    New Kia Carnival

    चौथी जनरेशन किया कार्निवल में मौजूदा मॉडल वाला 2.2 लीटर डीजल इंजन (202पीएस/440एनएम) दिया जा सकता है। इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिल सकता है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसमें और भी कई पावरट्रेन का ऑप्शन रखा गया है जिसमें वी6 इंजन भी शामिल है।

    संभावित लॉन्च, प्राइस और कंपेरिजन

    New-gen Kia Carnival MPV Unveiled

    अगर नई किया कार्निवल भारत आती है तो यहां इसकी कीमत 26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। कंपनी ने अभी इसको भारत में उतारने के प्लान के बारे में नहीं बताया है, ऐसे में कहा जा रहा है कि अभी तो ये गाड़ी यहां नहीं आने वाली है। भारत में इसके कंपेरिजन में सीधे तौर पर फिलहाल कोई कार मौजूद नहीं है। यह पहले की तरह टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन ही रहेगी।

    यह भी देखेंः किया कार्निवल ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    किया कार्निवल पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है