• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड-महिंद्रा मिलकर तैयार कर सकती है नई एसयूवी, जीप कंपास को देगी टक्कर

    फोर्ड और महिंद्रा आपसी सहयोग से भविष्य में कुछ और नई कारें भी उतार सकती हैं

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 12, 2019 12:52 ist
    info icon
    published onApr 12, 2019 12:52 IST
    last updated onApr 12, 2019 12:52 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    जानकारी मिली है कि फोर्ड और महिंद्रा एक-साथ मिलकर काम करने की योजना बना रही है। इस समझौते के फलस्वरूप बाज़ार को एक नई एसयूवी मिल सकती है। फिलहाल दोनों कंपनियों के बीच साथ काम करने को लेकर बातचीत का दौर जारी है। चर्चा यह भी है कि फोर्ड और महिंद्रा आपसी सहयोग से भविष्य में कुछ और नई कारें उतार सकती हैं। महिंद्रा और फोर्ड के इस संभावित समझौते से दोनों कंपनियों की भारत में उनकी पहचान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

    Ford Endeavour

    इस आपसी व्यापारिक समझौते से महिंद्रा और फोर्ड के देश में रिटेल ऑपरेशन पर भी फर्क पड़ने की संभावना कम ही है। ऐसे में दोनों कंपनियों का कामकाज वर्तमान की तरह जारी रहेगा।

    महिंद्रा और फोर्ड मिलकर एक 'सी' सेगमेंट एसयूवी विकसित कर रही हैं जो जीप कंपास, टाटा हैरियर के साथ-साथ 2019 एमजी हेक्टर और 2020 सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस को कड़ी टक्कर दे सकती है। माना जा रहा है कि यह नई जनरेशन महिंद्रा एक्सयूवी500 हो सकती है। महिंद्रा और फोर्ड द्वारा मिलकर तैयार की जाने वाली एसयूवी का यह वर्जन एकदम अलग होगा। इसके प्लेटफॉर्म और इंजन महिंद्रा द्वारा विकसित किए जाएंगे जो दोनों कंपनियों आपस में एक-दूसरे के साथ शेयर करेंगी।

    हाल ही में फोर्ड के भारत से जाने की अटकलें लगाई गई थीं जिसे कंपनी ने महज़ एक अफवाह  बताया है। फोर्ड की भारतीय बाज़ार में कुछ नई कारें उतारने की योजना है। महिंद्रा के साथ मिलकर काम करने के अलावा उम्मीद की जा रही है कि फोर्ड एक नए सेगमेंट में कुछ और एसयूवी उतार सकती है। महिंद्रा के साथ एसयूवी विकसित करने के अलावा हम फोर्ड से उम्मीद कर सकते हैं कि वह अपने 'मेड इन इंडिया' उत्पादों की पेशकश जारी रखेगी।

    यह भी पढें : टाटा हैरियर Vs जीप कंपास: कौन है माइलेज और परफॉर्मेंस में आगे, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है