• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ग्रैंड आई10 निओस से ज्यादा स्पोर्टी लुक वाले हुंडई आई10 के यूरोपियन मॉडल से उठा पर्दा

    थर्ड जनरेशन यूरोपियन ग्रैंड आई10 के इंटीरियर का लेआउट ग्रैंड आई10 निओस के लगभग समान ही है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 04, 2019 09:51 ist
    info icon
    published onSep 04, 2019 09:51 IST
    last updated onSep 04, 2019 09:51 IST
    262 Views
    • Write a कमेंट

    Euro-spec i10

    हुंडई मोटर्स ने यूरोपियन बाज़ार में थर्ड जनरेशन आई10 से पर्दा उठा दिया है। इसका डिज़ाइन थर्ड जनरेशन ग्रैंड आई10 के भारतीय मॉडल निओस जैसा है। हालांकि, कंपनी ने इसमें कुछ कॉस्मैटिक बदलाव जरूर किए है और ये निओस से थोड़ी छोटी भी है। 

    यूरोपियन आई10 का फ्रंट एकदम नया है जिसमें नए डिज़़ाइन की फ्रंट ग्रिल, एलईडी डीआरएल के लिए सर्कुलर शेप की हाउसिंग, 16 इंच के स्पोर्टी लुक वाले अलॉय व्हील, टेललैंप पर एलईडी ट्रीटमेंट जैसे फीचर दिए गए हैं। इस कार में शार्क फिन एंटीना का फीचर नहीं दिया गया है जबकि ये फीचर हाल ही में लॉन्च हुई निओस स्पोर्ट में मौजूद है। 

    i10 front (Euro-spec)

    साइज़

    आई10(यूरोपियन मॉडल)

    ग्रैंड आई10 निओस

    अंतर

    लंबाई

    3670मिलीमीटर

    3805मिलीमीटर

    135मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1680मिलीमीटर

    1680मिलीमीटर

    -

    उंचाई

    1480मिलीमीटर

    1520मिलीमीटर

    40मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2425मिलीमीटर

    2450मिलीमीटर

    25मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    252 लीटर

    260 लीटर

    8 लीटर

    आई10 के यूरोपियन मॉडल में दो इंजन 1.0 लीटर,3 सिलेंडर और 1.4 लीटर,4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया गया है। दूसरी तरफ ग्रैंड आई10 निओस में केवल 1.2 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 83 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 

     

    आई10(यूरोपियन मॉडल)

    ग्रैंड आई10 निओस

    इंजन

    1.0-लीटर (3-सिलेंडर)

    1.2-लीटर (4-सिलेंडर)

    1.2-लीटर (4-सिलेंडर)

    पावर

    67 पीएस

    84 पीएस

    83 पीएस

    टॉर्क

    96 एनएम

    118 एनएम

    114 एनएम

    इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। हालांकि इसमें ई सिम के साथ वेन्यू लिंक कनेक्टिविटी का फीचर दिया गया है जबकि  ग्रैंड आई10 निओस में 'आईब्लू' एप का फीचर दिया गया है। 

    BlueLink App

    यह भी पढ़ें:रेनो ट्राइबर Vs हुंडई ग्रैंड आई10 निओस, जानिए कौनसी कार रहेगी बेहतर

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 2019-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है