• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कुशाक एसयूवी की डिलीवरी देशभर में हुई शुरू

    स्कोडा कुशाक के 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स की डिलीवरी अगस्त के पहले हफ्ते से शुरू होगी। यह गाड़ी एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल वेरिएंट्स में उपलब्ध है। स्कोडा कुशाक में 1.0-लीटर (115 पीएस) और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (150 पीएस) दिए गए हैं। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, छह एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 12, 2021 10:44 ist
    info icon
    published onJul 12, 2021 10:44 IST
    last updated onJul 12, 2021 10:44 IST
    617 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Kushaq

    • स्कोडा कुशाक के 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स की डिलीवरी अगस्त के पहले हफ्ते से शुरू होगी।

    • यह गाड़ी एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

    • स्कोडा कुशाक में 1.0-लीटर (115 पीएस) और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (150 पीएस) दिए गए हैं।

    • इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, छह एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    स्कोडा ने कुशाक एसयूवी के 1.0-लीटर टीएसआई वेरिएंट्स की डिलीवरी देशभर में शुरू कर दी है। वहीं, इसके 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स की डिलीवरी अगस्त के पहले हफ्ते से शुरू होगी। इस गाड़ी की बुकिंग जारी है, इच्छुक ग्राहक इसे 25000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    Skoda Kushaq

    स्कोडा कुशाक कुल तीन वेरिएंट्स एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल में आती है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन केवल टॉप वेरिएंट स्टाइल के साथ दिया गया है। बेस वेरिएंट को छोड़कर इसके बाकी दोनों वेरिएंट्स के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलते हैं।

    इस 5 सीटर कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (115 पीएस) और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (150 पीएस) ऑप्शंस दिए गए हैं। दोनों ही इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिया गया है। वहीं, इसके 1.0-लीटर और 1.5-लीटर इंजन के साथ क्रमशः 6-स्पीड ऑटोमेटिक और 7-स्पीड डीएसजी (ड्यूल क्लच यूनिट) का ऑप्शन भी मिलता है।

    यह भी पढ़ें : स्कोडा कुशाक Vs हुंडई क्रेटा : तस्वीरों के जरिये डालिए इन दोनों एसयूवी कारों पर एक नज़र

    स्कोडा की इस कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (स्टैंडर्ड) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    भारत में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की प्राइस 10.49 लाख से 17.59 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इस गाड़ी का मुकाबला मारुति सुजुकी एस-क्रॉस, हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, रेनो डस्टर, निसान किक्स और अपकमिंग फोक्सवैगन टाइगन से है।

    यह भी देखें: स्कोडा कुशाक ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा कुशाक 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है