• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा भारत के ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    अगर आप किन्हीं कारणों के चलते पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूज

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 23, 2021 10:58 ist
    info icon
    published onAug 23, 2021 10:58 IST
    last updated onAug 23, 2021 10:58 IST
    293 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा सिटी आएगी हाइब्रिड अवतार में: होंडा ने भारत में हाइब्रिड कार उतारने की योजना बनाई है। कहा जा रहा है कि कंपनी सिटी का हाइब्रिड वर्जन यहां पेश कर सकती है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मिलेगी। यह प्रोपर हाइब्रिड कार होगी।

    होंडा लाएगी एसयूवी कार: होंडा ने जानकारी दी है कि वह भारत के लिए एक एसयूवी कार तैयार कर रही है। चर्चाएं हैं कि कंपनी इसे हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस की टक्कर में उतार सकती है। यहां देखिए होंडा की एसयूवी कार में क्या मिलेगा खास।

    एमजी एस्टर लॉन्च कंफर्म: एमजी मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी एस्टर को भारत में उतारने की घोषणा कर दी है। इसमें पर्सनल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस असिस्टेंस दिया जाएगा और कई एडवांस फीचर भी मिलेंगे। यहां देखिए एमजी एस्टर की पूरी जानकारी।

    फोक्सवैगन टाइगन प्रोडक्शन शुरू: फोक्सवैगन ने टाइगन एसयूवी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कंपनी इस कार की डिलीवरी सितंबर से शुरू करेगी।

    फेसलिफ्ट होंडा अमेज लॉन्च: होंडा ने फेसलिफ्ट अमेज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे कुछ कॉस्मेटिक अपडेट और कुछ नए फीचर्स के साथ पेश किया है।

    टाटा टिगॉर ईवी फेसलिफ्ट से उठा पर्दा: टाटा ने फेसलिफ्ट टिगॉर इलेक्ट्रिक से पर्दा उठा दिया है। फेसलिफ्ट टिगॉर ईवी को ग्राहक पर्सनल इस्तेमाल के लिए खरीद सकेंगे जबकि अभी यह कार सिर्फ कमर्शियल यूज के लिए ही खरीदी जा सकती है। नई टिगॉर इलेक्ट्रिक में पहले से ज्यादा पावरफुल मोटर लगी होगी। भारत में ये 31 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

    Kia Seltos X-Line Concept Debuts in India At Auto Expo 2020

    किया सेल्टोस एक्स-लाइन का टीजर जारी: किया मोटर्स ने सेल्टोस एस-लाइन का टीजर जारी कर दिया है। यह एक स्पेशल एडिशन कार है जिसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई कॉस्मेटिक अपडेट मिलेंगे।

    जीप कमांडर के एक्सटीरियर से उठा पर्दा: जीप ने ब्राजील में कमांडर के एक्सटीरियर से पर्दा उठाया है। यह जीप एसयूवी भारत में भी उतारी जाएगी, हालांकि कंपनी यहां इसे नए नाम से लॉन्च करेगी।

    लैम्बॉर्गिनी यूरूस ग्रेफाइट कैप्सूल लॉन्च: लैम्बॉर्गिनी ने यूरूस का ग्रेफाइट कैप्सूल एडिशन लॉन्च किया है जिसमें बॉडी पर मैट फिनिश कलर और ब्लैक हाइलाइट्स दिए गए हैं।

    was this article helpful ?

    होंडा अमेज जनरेशन 2 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है