होंडा की एसयूवी कार 2023 तक होगी लॉन्च
रिपोर्ट्स के अनुसार, होंडा अपनी एसयूवी कार को 2023 तक लॉन्च करेगी। इसकी जानकारी फेसलिफ्ट अमेज़ के लॉन्च इवेंट के दौरान मिली थी।
- Write a कमेंट

रिपोर्ट्स के अनुसार, होंडा अपनी एसयूवी कार को 2023 तक लॉन्च करेगी। इसकी जानकारी फेसलिफ्ट अमेज़ के लॉन्च इवेंट के दौरान मिली थी।
होंडा इंडिया के प्रेजिडेंट और सीईओ ने ईटी ऑटो के साथ हुई बातचीत में बताया कि “पिछली बार मैंने कहा था कि हम जांच कर रहे हैं और गाड़ी को तैयार कर रहे हैं, लेकिन अब मैं कन्फर्म कह सकता हूं कि कंपनी खासकर भारतीय बाजार के लिए तैयार की जा रही नई एसयूवी के डेवेलपमेंट में जुटी हुई है क्योंकि कस्मटर्स का अब फोकस एसयूवी कारों पर है और इसका सेगमेंट शेयर भी काफी बढ़ रहा है।"
हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह किस सेगमेंट की एसयूवी कार को उतारेगी। अनुमान है कि होंडा की नई एसयूवी का मुकाबला कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस जैसी कारों से होगा।

होंडा इंडिया के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और मार्केटिंग डायरेक्टर राजेश गोयल ने बताया कि 'हम थोड़ा लेट हैं, एसयूवी बाजार में काफी सारी कारें पहले से मौजूद हैं ऐसे में सब चीज़ों के बारे में स्टडी करके एक ऐसा प्रोडक्ट डेवेलप करना बेहद जरूरी है जो ग्राहकों की सभी उम्मीदों पर खरा उतरे। हम एक नई इंडिया फोकस्ड एसयूवी का निर्माण कर रहे हैं।"
अनुमान है कि होंडा अपनी अपकमिंग एसयूवी में सिटी वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन दे सकती है। चूंकि क्रेटा और सेल्टोस में टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, यह सोचकर कंपनी इसमें भी नया टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल कर सकती है।

इस एसयूवी को 5-सीटर लेआउट में पेश किया जा सकता है। भारत में इस अपकमिंग कार की प्राइस 10 लाख रुपए से 17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें : गोल्डन बॉय नीरज को मिलने वाली एक्सयूवी700 कुछ ऐसी आ सकती है नजर














