• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह ऑटो सेक्टर में क्या कुछ रहा खास? पढ़िये ये टॉप हेडलाइंस

    हुंडई जल्द ही भारत में एन लाइन एसयूवी लॉन्च करेगी जो पिछले सप्ताह सुर्खियों में रही वहीं महिंद्रा ने भी अपनी एक पॉपुलर एसयूवी के स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 04, 2024 11:13 ist
    info icon
    published onMar 04, 2024 11:13 IST
    last updated onMar 04, 2024 11:13 IST
    150 Views
    • Write a कमेंट

    पिछले ही सप्ताह बीवायडी ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक का की बुकिंग शुरू की है तो वहीं स्कोडा ने अपने इंडियन लाइनअप को एक्सपेंड करने के प्लान से पर्दा उठाया। पिछले सप्ताह ऑटो सेक्टर में और क्या कुछ रहा खास, जानिए आगे:

    हुंडई क्रेटा एन लाइन से उठा पर्दा 

    Hyundai Creta N Line

    हुंडई आई20 एन लाइन और वेन्यू एन लाइन के बाद हुंडई क्रेटा एन लाइन भारत में कंपनी का तीसरा एन लाइन प्रोडक्ट होगा। पिछले सप्ताह क्रेटा एन लाइन के डिजाइन से पर्दा उठा दिया गया था और साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है। क्रेटा एन लाइन के वेरिएंट अनुसार पावरट्रेन ऑप्शंस पर क्लिक कर डालिए एक नजर। 

    महिंद्रा थार का नया एडिशन हुआ लॉन्च

    Mahindra Thar Earth Edition launched

    महिंद्रा ने थार का स्पेशल अर्थ एडिशन लॉन्च किया है जिसे नए डेजर्ट फ्यूरी (साटिन मैट फिनिश) एक्सटीरियर शेड में पेश किया गया है। इस एसयूवी के इस नए एडिशन के इंटीरियर में नई अपहोल्स्ट्री भी दी गई है। थार अर्थ एडिशन के बारे में पूरी तरह जानने के लिए क्लिक करें। 

    बीवायडी सील की बुकिंग हुई शुरू

    BYD Seal

    बीवायडी भारत में अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने जा रही है जो कि सील इलेक्ट्रिक सेडान है। कंपनी ने भारत में अपने इस फ्लैगशिप प्रोडक्ट की बुकिंग शुरू कर दी है। बीवायडी सील के वेरिएंट अनुसार फीचर लिस्ट की भी जानकारी भी सामने आ चुकी है। 

    स्कोडा भारत में लॉन्च करेगी सब-4 मीटर एसयूवी

    Skoda sub-4m SUV naming contest

    स्कोडा ने 2025 तक भारत में एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने की जानकारी से पर्दा उठाया है। इस सब-4 मीटर एसयूवी को कुशाक और स्लाविया वाले ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। स्कोडा ने इस कार का नामकरण करने के लिए एक कॉन्टैस्ट का आयोजन भी किया है जिसके बारे में आप यहां क्लिक कर जान सकते हैं। 

    सिट्रोएन सी3 के कलर ऑप्शंस हुए अपडेट

    Citroen C3 Zesty Orange

    सिट्रोएन ने सी3 के कलर ऑप्शंस को अपडेट किया है। कंपनी ने इस हैचबैक के जेस्ट ऑरेन्ज कलर को अब बंद कर दिया है। हालांकि इसके बजाए कंपनी ने अब इसमें नया कलर ऑप्शन शामिल कर दिया है। 

    महिंद्रा एक्सयूवी300 की बुकिंग हुई बंद

    Mahindra XUV300

    आने वाले कुछ महीनों में महिंद्रा एक्सयूवी300 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया जाएगा और इसकी लॉन्चिंग को देखते हुए महिंद्रा ने इसके मौजूदा वर्जन की बुकिंग अस्थाई तौर पर बंद कर दी है। इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी के फेसलिफ्ट मॉडल की लॉन्चिंग के साथ ही इसकी बुकिंग शुरू की जाएगी। 

    हुंडई आई20 एन लाइन फेसलिफ्ट से इंटरनेशनल मार्केट में उठा पर्दा 

    European-spec Hyundai i20 N Line Front

    हुंडई ने यूरोप में आई20 एन लाइन के फेेसलिफ्ट वर्जन से पर्दा उठाया है। इस हैचबैक में हल्के फुल्के बदलाव किए गए हैं और आई20 एन लाइन के इंडियन वर्जन के मुकाबले इसमें ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। 

    विनफास्ट ने भारत में अपने पहले प्लांट का किया उद्घाटन

    VinFast Plant Inauguration

    वियतनाम के इलेक्ट्र्रिक व्हीकल मेकर विनफास्ट ने तमिलनाडू में अपने पहले मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन करते हुए उसका कंस्ट्रक्शन शुरू कर दिया है। विनफास्ट भारत में अपना डीलर नेटवर्क भी तैयार करेगी मगर इसकी सटीक टाइमलाइन और मॉडल प्लांस अभी सामने नहीं आए हैं। 

    फोर्स गुरखा 5 डोर एक बार फिर हुई स्पॉट

    5-door Force Gurkha

    फोर्स गुरखा 5 डोर को इस साल लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले फोर्स गुरखा 5 डोर को एकबार फिर टेस्टिंग केे दौरान देखा गया है और ये अपने प्रोडक्शन रेडी फॉर्म में नजर आ रही है। 5 डोर गुरखा का मुकाबला महिंद्रा थार 5 डोर से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा एन लाइन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है