• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा ऑटो जगत का हाल,जानिए इस वीकली राउंडअप में

    पिछले सप्ताह आॅटो जगत की हर खबरों से एक ही बार में हो जाईये रूबरू। 

    भानु
    भानु
    Published On मई 24, 2021 10:38 ist
    info icon
    published onMay 24, 2021 10:38 IST
    last updated onMay 24, 2021 10:38 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    जीप-महिंद्रा विवाद

    महिंद्रा ने अब ऑस्ट्रेलिया में अपनी थार एसयूवी को लॉन्च नहीं करने का फैसला कर लिया है। यहां क्लिक कर थार एसयूवी को लेकर कोर्ट में हुई सुनवाई पर महिंद्रा-जीप विवाद के बीच आखिर क्या निकला नतीजा जानिए। 

    सिट्रोएन सी3 की स्टाइलिंग हुई लीक 

    Citroen C3

    स्केल मॉडल तस्वीरों के जरिए सिट्रोएन की अपकमिंग सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सी3 के स्केल मॉडल की तस्वीरें लीक हुई है। यहां क्लिक कर सी3 सब कॉम्पैक्ट एसयूवी का डिजाइन देखें।

    स्कोडा ने दो मॉडल लॉन्च करने की घोषणा की

    2021 Skoda Octavia Launch In June: Zac Hollis

    स्कोडा इंडिया के डायरेक्टर जैक हॉलिस ने आगामी जून में न्यू जनरेशन ऑक्टाविया और कुशाक कॉम्पैक्ट एसयूवी को जून में लॉन्च करने की पुष्टि की है। यहां क्लिक कर ऑक्टाविया और कुशाक की संभावित प्राइसिंग पर डालें एक नजर। 

    महिंद्रा मराजो में दिया जाएगा ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

    Mahindra Marazzo

    महिंद्रा मराजो के बंद किए जाने की खबरों के बीच महिंद्रा ने कंफर्म किया है ​कि वो मराजो एमपीवी में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जल्द पेश करेगी। 

    न्यू जनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो में जल्द मिलेगा ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम

    पहली बार महिंद्रा स्कॉर्पियो रेतीले स्थान पर टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। इससे माना जा रहा है कि इस एसयूवी में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन भी दिया जाएगा। 

    5 डोर जिम्नी में दिया जाएगा टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन

    हाल ही में पेश की गई एक रिपोर्ट के जरिए बताया गया है कि 5 डोर जिम्नी में ज्यादा पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। ये इंजन विटारा और स्विफ्ट स्पोर्ट के यूरोपियन वर्जन में भी दिया गया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें।  

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है