• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत आने वाली सिट्रॉन सी3 सबकॉम्पेक्ट एसयूवी की तस्वीरें स्केल मॉडल के जरिए हुई लीक

    स्केल मॉडल में नई सिट्रॉन सी3 कार की स्टाइलिंग देखने को मिली है।  इसकी डिज़ाइन लैंग्वेज बड़ी सी5 एयरक्रॉस एसयूवी से इंस्पायर्ड होगी।  इस कार में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन स्टैंडर्ड दिया जा सकता है, लेकिन इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा।  यह सबकॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च होने वाली दसवीं कार होगी।  भारत में इस कार को दिवाली 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 20, 2021 13:30 ist
    info icon
    published onMay 20, 2021 13:30 IST
    last updated onMay 20, 2021 13:30 IST
    813 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3

    • स्केल मॉडल में नई सिट्रॉन सी3 कार की स्टाइलिंग देखने को मिली है। 
    • इसकी डिज़ाइन लैंग्वेज बड़ी सी5 एयरक्रॉस एसयूवी से इंस्पायर्ड होगी। 
    • इस कार में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन स्टैंडर्ड दिया जा सकता है, लेकिन इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा। 
    • यह सबकॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च होने वाली दसवीं कार होगी। 
    • भारत में इस कार को दिवाली 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है।  

    सिट्रॉन सी3 सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कंपनी की भारत में लॉन्च होने वाली दूसरी कार होगी। इसकी डिज़ाइन स्केल मॉडल की लीक हुई इमेजेज के जरिये देखने को मिली है।  

    नई सी3 कार का लुक सी5 एयरक्रॉस एसयूवी कार से काफी हद तक मिलता जुलता है। इसमें बड़ी ग्रिल, स्प्लिट हेडलैंप सेटअप, उभरा हुआ बोनट और ड्यूल टोन बंपर दिया गया है। इसके एक्सटीरियर पर हैवी बॉडी क्लैडिंग दी गई है।  

    इस कार में सी5 एसयूवी की तरह ही डोर पैडिंग, ड्यूल टोन फ्लैट रूफ और ब्लैक आउट पिलर दिया गया है। इसकी रियर प्रोफाइल पर उभरा हुआ टेल, मोटा ड्यूल-टोन बंपर और बड़े रैपअराउंड टेललैंप्स दिए गए हैं। 

    Citroen C3

    हालांकि, हम इस बात को लेकर निश्चित नहीं कि यह भारत आने वाली सिट्रॉन सी3 कार की फाइनल डिज़ाइन होगी या नहीं। भारतीय मार्केट में इसे कोई दूसरा नाम भी दिया जा सकता है। 

    अनुमान है कि सी3 एसयूवी कार में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इंजन के साथ इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया जा सकता है। जैसा कि हमनें पहले कन्फर्म किया था इस सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा।  

    Citroen C3

    चूंकि इस प्रोडक्ट को भारत में ही तैयार किया जाएगा ऐसे में सी3 कार की प्राइस मुकाबले में मौजूद कारों से कम रखी जा सकती है। अनुमान है कि भारत में इस कार को दिवाली 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है। सिट्रॉन सी3 भारत की दसवीं सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार होगी। सेगमेंट में इसका मुकाबला किया सोनेट, हुंडई वेन्यू, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, टोयोटा अर्बन क्रूज़र, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड इकोस्पोर्ट, रेनॉल्ट काइगर और निसान मैग्नाइट से होगा।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है