• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई महिंद्रा बोलेरो में मिलेगा ऑल व्हील ड्राइव वाला वेरिएंट,ऑफ रोडिंग ट्रैक पर टेस्टिंग के दौरान आई नजर

    इस कार को एक रेतीले इलाके में टेस्टिंग की गई है जिससे इस बात का पूरा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन भी दिया जाएगा। 

    भानु
    भानु
    Published On मई 17, 2021 18:12 ist
    info icon
    published onMay 17, 2021 18:12 IST
    last updated onMay 17, 2021 18:12 IST
    686 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा की पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो का न्यू जनरेशन मॉडल पहली बार ऑफ रोडिंग टेस्टिंग के दौरान नजर आया है।

    बीएस6 नॉर्म्स के लागू होने से पहले महिंद्रा स्कॉर्पियो के टॉप वेरिएंट में 4 व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जाता था मगर बीएस6 अपग्रेडेशन के बाद इसका ये वेरिएंट बंद कर दिया गया। 

    Mahindra Scorpio Front Left Side Image

    स्कॉर्पियो का न्यू जनरेशन मॉडल कई बार टेस्टिंग के दौरान नजर आ चुका है जिसे पूरी तरह से कवर किया गया था। ऐसे में अभी भी इसके डिजाइन को लेकर कोई अहम जानकारी हाथ नहीं लग पाई है। हालांकि ये बात जरूर है कि ये कार पहले की तरह बॉक्सी शेप डिजाइन लिए हुए होगी मगर इसका लुक पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम होगा। स्कॉर्पियो के नए मॉडल के  इंटीरियर से जुड़ी लीक फोटोग्राफ्स में बड़ा सा सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,सेंट्रल एसी वेंट्स,फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील और सनरूफ जैसे एलिमेंट्स नजर आ चुके हैं।

    न्यू महिंद्रा स्कॉर्पियो में महिंद्रा थार वाले ही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दिए जा सकते हैं। हालांकि, इन्हें इसमें नई पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जा सकता है। महिंद्रा थार में दिया गया पेट्रोल इंजन 150 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसके डीजल इंजन का पावर आउटपुट 130 पीएस और 300 एनएम है। न्यू स्कॉर्पियो गाड़ी में दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। वहीं इस कार में पहले की तरह 2 व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया जाएगा और साथ ही इसके टॉप वेरिएंट में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन दिया जा सकता है। 

    महिंद्रा भारत में अपनी नई स्कॉर्पियो कार को एक्सयूवी700 की लॉन्चिंग के बाद उतारेगी। ऐसे में इसका 2022 से पहले लॉन्च हो पाना थोड़ा मुश्किल है। भारतीय बाजार में महिंद्रा स्कॉर्पियो का मुकाबला हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस से होगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है