• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फरवरी में आएगा बलेनो का पावरफुल अवतार, जानिये खास बातें...

    बलेनो आरएस से होगी 1.0 लीटर के बूस्टरजेट इंजन की भारत में एंट्री

    तुषार
    तुषार
    modified on दिसंबर 13, 2016 18:09 ist
    info icon
    published onDec 13, 2016 17:43 IST
    last updated onDec 13, 2016 18:09 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी बलेनो का पावरफुल अवतार बलेनो आरएस लंबे वक्त से चर्चा में है। बलेनो आरएस का इंतज़ार नए साल के दूसरे महीने में खत्म होगा। कंपनी सूत्रों से हम ने बलेनो आरएस से जुड़ी कई अहम जानकारियां आपके लिए जुटाई हैं, इनके बारे में जानने के लिए बढ़ते हैं आगे...

    बलेनो आरएस की खास बातें
    * 
    बलेनो आरएस फरवरी में लॉन्च होगी और सिर्फ अल्फा वेरिएंट में मिलेगी।
    * बलेनो आरएस का मुकाबला फॉक्सवेगन पोलो जीटी टीएसआई से होगा। पोलो जीटी टीएसआई की ताकत वैसे तो बलेनो से ज्यादा है लेकिन बलेनो, पोलो से कम वजनी होगी।
    * बलेनो आरएस में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह 102 पीएस की पावर और 150 एनमएम का टॉर्क देगा। इस में सिर्फ मैनुअल गियर ट्रांसमिशन मिलेगा।
    * अच्छी और प्रभावी ब्रेकिंग के लिए इस के चारों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलेंगे।  
    * डिजायन के मामले में यह मौजूदा बलेनो जैसी ही होगी, हालांकि नए डिजायन के बंपर और अलॉय व्हील इसे स्टैंडर्ड बलेनो से अलग बनाएंगे।

    अन्य बदलावों में पीछे की तरफ 'आरएस' बैज़िंग, स्टीयरिंग व्हील, गियर नॉब और सीट अपहोल्स्ट्री पर 'आरएस' की स्टीचिंग मिलेगी। कीमत की बात करें तो बलेनो आरस की कीमत आठ लाख रूपए (एक्स शो-रूम) के करीब रह सकती है। यह स्टैंडर्ड टॉप वेरिएंट के मुकाबले 80 से एक लाख रूपए महंगी होगी। इसे भी एस-क्रॉस और इग्निस की तरह नेक्सा डीलरशिप से बेचा जाएगा।

    was this article helpful ?

    तुषार
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है