• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगस्त 2023 में रेनो की कारों पर पाएं 87,000 रुपए तक के डिस्काउंट ऑफर्स

    रेनो अपनी सभी कारों पर अगस्त माह में डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है।  इस महीने काइगर, क्विड और ट्राइबर जैसी कारों पर कई सारे आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं।  अगस्त 2023 में मिल रहे ऑफर्स केरल के ग्राहकों और ऑल-इंडिया कस्मटर्स के लिए अलग-अलग रखे गए हैं। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 08, 2023 10:50 ist
    info icon
    published onAug 08, 2023 10:50 IST
    last updated onAug 08, 2023 10:50 IST
    201 Views
    • Write a कमेंट

    यदि आप केरल में कोई नई रेनो कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ऐसे में आपको अच्छा ख़ासा नकद डिस्काउंट मिल सकेगा। 

    Renault Kiger, Kwid and Triber

    रेनो अपनी सभी कारों पर अगस्त माह में डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है।  इस महीने काइगर, क्विड और ट्राइबर जैसी कारों पर कई सारे आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं।  अगस्त 2023 में मिल रहे ऑफर्स केरल के ग्राहकों और ऑल-इंडिया कस्मटर्स के लिए अलग-अलग रखे गए हैं। 

    यहां देखें रेनो के मॉडल वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स :-

    क्विड 

    Renault Kwid

    ऑफर्स 

    राशि 

    ऑल इंडिया 

    केरल में मिल रहे ऑफर्स 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपए तक 

    25,000 रुपए तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपए तक 

    20,000 रुपए तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    12,000 रुपए तक 

    12,000 रुपए तक  

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000 रुपए तक 

    10,000 रुपए तक 

    कुल लाभ 

    57,000 रुपए तक 

    67,000  रुपए तक 

    • ऊपर बताए गए ऑफर्स रेनो क्विड के बेस वेरिएंट आरएक्सई को छोड़कर सभी वेरिएंट्स के साथ दिए जा रहे हैं।   

    • कस्टमर्स इस एंट्री लेवल हैचबैक कार के आरएक्सई वेरिएंट पर 12,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस प्राप्त कर सकते हैं। 

    • इस कार पर केरल के ग्राहकों के लिए 25,000 रुपए का नकद डिस्काउंट रखा गया है, जबकि बाकी ऑफर्स इस पर ऊपर वाले ही मिल रहे हैं।  

    • भारत में क्विड हैचबैक की कीमत 4.70 लाख रुपए से 6.33 लाख रुपए के बीच है। 

    ट्राइबर 

    Renault Triber

    ऑफर्स 

    राशि 

     

    ऑल इंडिया 

    केरल में मिल रहे ऑफर्स 

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपए तक 

      20,000 रुपए तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपए तक 

    20,000  रुपए तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    12,000 रुपए तक 

      12,000 रुपए तक 

    लॉयल्टी बोनस 

    10,000 रुपए तक 

      10,000 रुपए तक 

    कुल लाभ 

    52,000 रुपए तक 

    62,000 रुपए तक 

    • क्विड हैचबैक की तरह ही रेनो ट्राइबर कार पर केरल में सबसे ज्यादा नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    • रेनो की इस एमपीवी कार के आरएक्सई वेरिएंट पर केवल लॉयल्टी बोनस ही दिया जा रहा है। 

    • भारत में सब-4 मीटर एमपीवी ट्राइबर की कीमत 6.33 लाख रुपए से 8.97 लाख रुपए के बीच है।  

    काइगर

    Renault Kiger

    ऑफर्स 

    राशि 

    ऑल इंडिया 

    केरल में मिल रहे ऑफर्स 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपए तक 

    35,000 रुपए तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000  रुपए तक 

    20,000  रुपए तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    12,000  रुपए तक 

    12,000  रुपए तक  

    लॉयल्टी बोनस 

    20,000  रुपए तक 

    20,000 रुपए तक 

    कुल लाभ 

    77,000  रुपए तक 

    87,000  रुपए तक 

    • रेनो काइगर कार पर इस महीने सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है।  केरल के ग्राहकों को इस कार पर अगस्त माह में सबसे ज्यादा नकद डिस्काउंट मिल सकेगा।  

    • केरल में काइगर के आरएक्सटी और आरएक्सटी (ओ) टर्बो मॉडल्स पर अधिकतम 35,000 रुपए का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट आरएक्सजेड और आरएक्सटी (ओ) वेरिएंट पर क्रमशः 20,000 रुपए और 10,000 रुपए का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।

    • ऑल-इंडिया कस्मटर्स के लिए काइगर के आरएक्सटी और आरएक्सटी (ओ) टर्बो वेरिएंट पर ऊपर वाला ही नकद डिस्काउंट रखा गया है, जबकि इसके आरएक्सजेड वेरिएंट पर 10,000 रुपए का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।   

    • भारत में काइगर सबकॉम्पेक्ट एसयूवी की कीमत 6.50 लाख रुपए से 11.23 लाख रुपए के बीच है। 

    नोट : 

    • रेनो अपनी सभी कारों पर 5,000 रुपए के रूरल ऑफर्स दे रही है, लेकिन इसे कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ क्लब नहीं किया जा सकता है।  

    • रेनो की सभी कारों पर 10,000 रुपए का स्क्रेपेज डिस्काउंट मिल रहा है। 

    • ऊपर बताए गए ऑफर्स शहर व राज्य अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं, ऑफर्स की सही जानकारी के लिए नज़दीकी रेनो डीलरशिप पर जाकर संपर्क करें। 

    • सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं। 

    यह भी पढ़ें : फिस्कर प्रोडक्ट विजन डे 2023: इस इवेंट के टॉप 5 हाइलाइट्स पर ​डालिए एक नजर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है