• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा कर्व के नए आईसीई पावर्ड वर्जन से उठा पर्दा

    यह टाटा की पहली आईसीई पावर्ड कार है जिसे कंपनी के जेन2 प्लेटफार्म पर किया गया है और इसका डिजाइन ईवी वर्जन जैसा ही है।

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 11, 2023 19:32 ist
    info icon
    published onJan 11, 2023 19:30 IST
    last updated onJan 11, 2023 19:32 IST
    732 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv ICE Unveiled

    ऑटो एक्सपो 2023 में हम टाटा की नई इलेक्ट्रिक कारों का इंतजार कर रहे थे, तभी कंपनी ने कर्व कॉन्सेप्ट के आईसीई पावर्ड वर्जन को शोकेस करके सभी को सरप्राइज कर दिया। कर्व एसयूवी को टाटा के जेन2 प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है जिस पर इलेक्ट्रिक और कंब्शन-इंजन दोनों मॉडल तैयार किए जा सकते हैं।

    Tata Curvv ICE Front

    टाटा कर्व (Tata Curvv) के आईसीई वर्जन के डिजाइन में कुछ बदलाव हुए हैं, जिससे ये ईवी कॉन्सेप्ट से थोड़ी अलग दिखाई देती है। कर्व ईवी कॉन्सेप्ट को 2022 में शोकेस किया गया था। कर्व ईवी में जहां क्लोज्ड ग्रिल, ब्लू डिजाइन एलिमेंट्स और वर्टिकल स्लेटेड बंपर दिया गया था, वहीं इसके आईसीई पावर्ड वर्जन में ओपन ग्रिल, बड़ा एयरडैम और रेड एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें फ्लश डोर हैंडल, कनेक्टेड टेललैंप्स और एलईडी डीआरआर जैसे फीचर्स को बरकरार रखा गया है।

    मोटर शो में शोकेस हुई कर्व कार के आईसीई वर्जन में नया 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। कंपनी ने इसके परफॉर्मेंस से जुड़़ी जानकारी अभी साझा नहीं की है।

    Tata Curvv ICE Interior

    इसमें कर्व ईवी वाले फीचर मिल सकते हैं, लेकिन इसके डैशबोर्ड पर कुछ बदलाव किया गया है। इसमें फ्लेट डैशबोर्ड के साथ दो डिस्प्ले दी गई है जिनमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है। इसमें ईवी वर्जन की तरह पूरे डैशबोर्ड पर एलईडी स्ट्रिप, टच क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक ग्लास रूफ दी गई है।

    Tata Curvv ICE Rear

    कर्व के आईसीई पावर्ड वर्जन को ईवी वर्जन लॉन्च करने के बाद पेश किया जा सकता है। ये दोनों ही मॉडल मार्केट में 2024 में आएंगे। कर्व आईसीई की प्राइस 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: टाटा अल्ट्रोज और पंच सीएनजी से ऑटो एक्सपो 2023 में उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है