• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक ऑटो एक्सपो 2023 में हुई शोकेस, ऑल-व्हील-ड्राइव जैसी खूबियों से है लैस

    टाटा हैरियर के इलेक्ट्रिक वर्जन की प्राइस 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on जनवरी 11, 2023 18:30 ist
    info icon
    published onJan 11, 2023 18:30 IST
    last updated onJan 11, 2023 18:30 IST
    587 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Harrier EV

    टाटा ने हैरियर ईवी को ऑटो एक्सपो 2023 में शो​केस किया है। ये एक कॉन्सेप्ट कार है। अनुमान है कि इस गाड़ी को भारत में 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    टाटा हैरियर ईवी (Tata Harrier EV) में रेगुलर क्लोज़्ड ग्रिल के अलावा कई सारे ईवी स्पेसिफिक विज़ुअल एलिमेंट्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक कार में कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स, शाइनी टाटा लोगो, वर्टिकली स्लेटेड बंपर, आकर्षक अलॉय व्हील्स, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और मॉडिफाइड बंपर दिया गया है। कुल मिलाकर, इस गाड़ी की शेप और स्टाइलिंग एसयूवी कार के डीजल वर्जन से काफी मिलती जुलती लगती है।

    Tata Harrier EV

    केबिन के अंदर भी इसमें कई ईवी एक्सक्लूसिव बदलाव किए गए हैं, जिनमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। सुरक्षा के लिए इस इलेक्ट्रिक कार में 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है।

    टाटा हैरियर के इलेक्ट्रिक वर्जन में ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप दिया गया है। टाटा के मौजूदा लाइनअप में हैरियर ईवी पहली कार है, जिसमें ऑल-व्हील-ड्राइवट्रेन दी गई है। यह टाटा की पहली इलेक्ट्रिक कार (सफारी ईवी के साथ) है जो ओमेगा-आर्क प्लेटफार्म पर बेस्ड है।

    Tata Harrier EV

    अनुमान है कि टाटा हैरियर ईवी की प्राइस 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास सकती है। सेगमेंट में इसे अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी.ई8 (इलेक्ट्रिक एक्सयूवी 700) के मुकाबले में पोज़िशन किया जा सकता है। इसकी टक्कर एमजी ज़ेडएस ईवी और बीवाईडी एटो 3 से भी रहेगी।

    यह भी पढ़ें: टाटा अल्ट्रोज और पंच सीएनजी से ऑटो एक्सपो 2023 में उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा हैरियर 2019-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है