• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 रेनो डस्टर ऑन रोड प्राइस: आपके शहर में एसयूवी कार की कीमत कितनी है?

    रेनो डस्टर छह वेरिएंट्स और दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 22, 2026 14:22 ist
    info icon
    published onApr 22, 2026 14:19 IST
    last updated onApr 22, 2026 14:22 IST
    336 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Duster

    रेनो ने पिछले महीने नई डस्टर को लॉन्च किया, इसकी कीमत 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, और अब इसकी डिलीवरी शुरू हो गई है। अगर आप इसे घर लाने की सोच रहे हैं तो यहां हमने देश के टॉप 5 शहर में 2026 रेनो डस्टर की ऑन रोड प्राइस की लिस्ट तैयार की है। इसकी पूरी जानकारी आगे दी गई है:

    ऑन रोड कीमत की गणना कैसे की जाती है?

    कार खरीदते समय, एस-शोरूम प्राइस में केवल गाड़ी की लागत होती है। हालांकि, गाड़ी को घर लाने से पहले कुछ टैक्स और शुल्क भी लगते हैं, जो इस प्रकार हैं:

    • इंश्योरेंस प्रीमियम

    • रोड टैक्स (रजिस्ट्रेशन वाले राज्य के अनुसार अलग-अलग होता है)

    • रजिस्ट्रेशन फीचर

    • फास्टैग चार्ज

    • टीसीएस - उन कार के लिए जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है।

    • एसेसरीज (वैकल्पिक)

    नोट:

    न्यू रेनो डस्टर की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक है, इसलिए इस पर 1 प्रतिशत टीसीएस लगता है।

    यहां डस्टर की एक्स-शोरूम प्राइस के बारे में विस्तार से जानिए

    नोट: इंश्योरेंस प्रीमियम कई चीजों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। हमारा सुझाव है कि आप इस बारे में अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें और बेहतर डील के लिए मोलभाव करें।

    रेनो डस्टर ऑन रोड प्राइस: दिल्ली

    शुल्क

    रेनो डस्टर ऑथेंटिक एमटी (बेस)

    रेनो डस्टर आइकॉनिक लॉन्च एडिशन डीसीटी (टॉप)

    एक्स-शोरूम

    10.49 लाख रुपये

    18.69 लाख रुपये

    एक्स-शोरूम का 1 प्रतिशत टीसीएस

    10,490 रुपये

    18,690 रुपये

    इंश्योरेंस

    46,767 रुपये

    83,640 रुपये

    रोड टैक्स + रजिस्ट्रेशन शुल्क

    1,15,630 रुपये

    1,97,630 रुपये

    फास्टैग

    800 रुपये

    800 रुपये

    ऑन रोड कीमत

    12,22,687 रुपये

    21,69,760 रुपये

    देश की राजधानी दिल्ली में डस्टर की ऑन प्राइस 12.23 लाख रुपये से 21.70 लाख रुपये के बीच है। कृपया ध्यान दें कि इन प्राइस में एसेसरीज, एक्सटेंडेड वारंटी, और सर्विस पैकेज जैसे ऑप्शनल ऐड-ऑन शामिल नहीं हैं।

    यहां दिल्ली में डस्टर के सभी वेरिएंट्स की ऑन रोड प्राइस देखें

    रेनो डस्टर ऑन रोड प्राइस: मुंबई

    शुल्क

    रेनो डस्टर ऑथेंटिक एमटी (बेस)

    रेनो डस्टर आइकॉनिक लॉन्च एडिशन डीसीटी (टॉप)

    एक्स-शोरूम

    10.49 लाख रुपये

    18.69 लाख रुपये

    एक्स-शोरूम का 1 प्रतिशत टीसीएस

    10,490 रुपये

    18,690 रुपये

    इंश्योरेंस

    54,640 रुपये

    84,818 रुपये

    रोड टैक्स + रजिस्ट्रेशन शुल्क

    1,30,948 रुपये

    2,31,316 रुपये

    फास्टैग

    985 रुपये

    985 रुपये

    ऑन रोड कीमत

    12,46,063 रुपये

    22,04,809 रुपये

    मुंबई में आपको डस्टर की कीमत 12.46 लाख रुपये से 22.05 लाख रुपये के बीच पड़ेगी। ध्यान दें कि इस प्राइस में एसेसरीज, एक्सटेंडेड वारंटी, और सर्विस पैकेज जैसे वैकल्पिक ऐड-ऑन शामिल नहीं हैं।

    यहां मुंबई में डस्टर के सभी वेरिएंट की ऑन रोड प्राइस देखें।

    रेनो डस्टर ऑन रोड प्राइस: बेंगलुरु

    शुल्क

    रेनो डस्टर ऑथेंटिक एमटी (बेस)

    रेनो डस्टर आइकॉनिक लॉन्च एडिशन डीसीटी (टॉप)

    एक्स-शोरूम

    10.49 लाख रुपये

    18.69 लाख रुपये

    एक्स-शोरूम का 1 प्रतिशत टीसीएस

    10,490 रुपये

    18,690 रुपये

    इंश्योरेंस

    46,885 रुपये

    83,758 रुपये

    रोड टैक्स + रजिस्ट्रेशन शुल्क

    2,01,610 रुपये

    3,56,344 रुपये

    फास्टैग

    650 रुपये

    650 रुपये

    ऑन रोड कीमत

    13,07,985 रुपये

    23,28,442 रुपये

    बेंगलुरु में डस्टर की ऑन रोड प्राइस 13.08 लाख रुपये से 23.28 लाख रुपये के बीच रेनो। इस प्राइस में एसेसरीज, एक्सटेडेड वारंटी और सर्विस पैकेज जैसे ऑप्शनल ऐड-ऑन शामिल नहीं हैं।

    बुकिंग डिटेल्स:

    डस्टर को नजदीकी रेनों डीलरशिप या आधिकारिक वेबसाइट से 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक किया जा सकता है। हमने इसकी पूरी बुकिंग प्रोसेस के बारे में विस्तार से बताया है

    यहां बेंगलुरु में डस्टर के सभी वेरिएंट की ऑन रोड कीमत देखें

    रेनो डस्टर ऑन रोड प्राइस: चेन्नई

    शुल्क

    रेनो डस्टर ऑथेंटिक एमटी (बेस)

    रेनो डस्टर आइकॉनिक लॉन्च एडिशन डीसीटी (टॉप)

    एक्स-शोरूम

    10.49 लाख रुपये

    18.69 लाख रुपये

    एक्स-शोरूम का 1 प्रतिशत टीसीएस

    10,490 रुपये

    18,690 रुपये

    इंश्योरेंस

    47,770 रुपये

    84,643 रुपये

    रोड टैक्स + रजिस्ट्रेशन शुल्क

    1,92,120 रुपये

    3,39,720 रुपये

    फास्टैग

    600 रुपये

    600 रुपये

    ऑन रोड कीमत

    12,99,980 रुपये

    23,12,653 रुपये

    अगर आप चेन्नई में रेनो एसयूवी कार खरीदना चाहते हैं तो इसकी ऑन रोड कीमत 13 लाख रुपये से 23.13 लाख रुपये के बीच होगी। आप एसेसरीज, एक्सटेंडेड वारंटी और सर्विस पैकेज जैसे ऐड-ऑन भी अलग से चुन सकते हैं।

    यहां चेन्नई में डस्टर के सभी वेरिएंट की ऑन रोड कीमत देखें

    रेनो डस्टर ऑन रोड प्राइस: कोलकाता

    शुल्क

    रेनो डस्टर ऑथेंटिक एमटी (बेस)

    रेनो डस्टर आइकॉनिक लॉन्च एडिशन डीसीटी (टॉप)

    एक्स-शोरूम

    10.49 लाख रुपये

    18.69 लाख रुपये

    एक्स-शोरूम का 1 प्रतिशत टीसीएस

    10,490 रुपये

    18,690 रुपये

    इंश्योरेंस

    47,888 रुपये

    76,632 रुपये

    रोड टैक्स + रजिस्ट्रेशन शुल्क

    1,16,409 रुपये

    1,98,409 रुपये

    फास्टैग

    500 रुपये

    500 रुपये

    ऑन रोड कीमत

    12,24,287 रुपये

    21,63,231 रुपये

    कोलकाता में नई डस्टर की ऑन रोड कीमत 12.24 लाख रुपये से 21.63 लाख रुपये के बीच है। इसमें सर्विस पैकेज, एक्सटेंडेड वारंटी या एसेसरीज जैसी अतिरिक्त चीजें शामिल नहीं हैं।

    नोट:

    पश्चिम बंगाल में 15 साल के बजाय 5 साल के लिए रोड टैक्स भुगतान का विकल्प भी मिलता है, जिससे ऑन रोड कीमत कम हो जाती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।

    यहां कोलकाता में डस्टर के सभी वेरिएंट की ऑन रोड प्राइस देखें

    नोट:

    ऊपर बताई गई ऑन रोड प्राइस केवल सांकेतिक हैं, और बीमा शुल्क, स्थानीय नगरपालिका कर, एसेसरीज, और डिस्काउंट जैसे कारणों से ऑन रोड प्राइस में अंतर हो सकता है। हम आपको सलाह देते हैं कि आपके शहर में रेनो डस्टर की ऑन रोड कीमत की सही जानकारी के लिए नजदीकी रेनो डीलरशिप पर संपर्क करें।

    रेनो डस्टर ओवरव्यू

    भारत में रेनो की सबसे लोकप्रिय कार डस्टर ने पिछले महीने अपने नए अवतार में वापसी की। इसे दमदार और रफ-एंड-टफ लुक में पेश किया गया है। आगे की तरफ इसमें एक बड़ी ग्रिल के साथ ‘डस्टर’ ब्रांडिंग, पतले एलईडी डीआरएल, और बंपर पर एक सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है।

    Renault Duster

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां ऊंची बोनट लाइन और अपराइट स्टांस है। इसमें 18-इंच अलॉय व्हील, फंक्शनल रूफ रेल्स, फ्लेयर्ड फेंडर, मोटी क्लेडिंग और विंडो के पास पीछे वाले डोर हैंडल के साथ ‘कूपे’ जैसा स्टाइल दिया गया है। पीछे की तरफ इसमें एक कनेक्टेड एलईडी टेललैंप क्लस्टर और बंपर पर एक सिल्वर एप्लिक दी गई है, जो इसे और शानदार बनाती है।

    Renault Duster

    फीचर लिस्ट की बात करें तो इसमें एक 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, गूगल ओएस के साथ 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, आगे वेंटिलेटेड और 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली सीट, वायरलेस चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, पावर्ड टेलगेट, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, और एक एयर प्यूरीफायर दिया गया है।

    Renault Duster

    सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी), आगे, साइड और पीछे पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    डस्टर गाड़ी में 1-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया गया है, बड़े इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है। यहां देखिए इसे स्पेसिफिकेशन:

    इंजन

    1-टर्बो पेट्रोल

    1.3-टर्बो पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड

    पावर

    100 पीएस

    163 पीएस

    टॉर्क

    160 एनएम

    280 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड डीसीटी

    एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, डीसीटी - ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक)

    Renault Duster

    रेनो डस्टर: कंपेरिजन

    रेनो डस्टर का मुकाबला स्कोडा कुशाक, किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, होंडा एलिवेट, मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन और एमजी एस्टर जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार से है।

    यह भी देखें: रेनो डस्टर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट डस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है