• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ऑल्टो के10 Vs वैगनआर: दोनों में से कौनसी कार है ज्यादा सेफ, जानिए यहां

    क्रैश टेस्ट में मारुति की ऑल्टो के10 ने 2023 वैगनआर से बेहतर प्रदर्शन किया है

    सोनू
    सोनू
    modified on अप्रैल 10, 2023 14:26 ist
    info icon
    published onApr 10, 2023 14:24 IST
    last updated onApr 10, 2023 14:26 IST
    194 Views
    • Write a कमेंट

    2023 Maruti Alto K10 and Wagon R crash tested

    ग्लोबल एनकैप ने हाल ही में अपने #SaferCarsForIndia कैंपेन के तहत चार मेड-इन-इंडिया कार का क्रैश टेस्ट किया है। इनमें दो कारें फॉक्सवैगन ग्रुप की जबकि दो गाड़ियां मारुति की थी। ग्लोबल एनकैप ने मारुति की ऑल्टो के10 और वैगनआर का क्रैश टेस्ट किया है। यहां हमनें क्रैश टेस्ट रिजल्ट के आधार पर इन दोनों कारों का कंपेरिजन किया है, तो इनमें से कौनसी कार है ज्यादा सेफ जानेंगे आगेः

    ओवरऑल स्कोर

    ऑल्टो के10 और वैगनआर के क्रैश टेस्ट रिजल्ट ने हम सभी को चौंका कर रख दिया है। एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो के10 को व्यस्क पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 2-स्टार रेटिंग मिली है, जबकि वैगन आर को महज 1-स्टार रेटिंग दी गई है। वहीं बच्चों की सुरक्षा के लिए इन दोनों मारुति कार का स्कोर जीरो रहा है।

    दोनों हैचबैक कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर, और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। वैगनआर में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) भी दिया गया है।

    पेरामीटर

    2023 मारुति ऑल्टो के10

    2023 मारुति वैगनआर

    व्यस्क पैसेंजर सेफ्टी

    34 पॉइंट में से 21.67 पॉइंट (2-स्टार)

    34 पॉइंट में से 19.69 पॉइंट (1-स्टार)

    चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी

    49 पॉइंट में से 3.52 पॉइंट (जीरो स्टार)

    49 पॉइंट में से 3.40 पॉइंट (जीरो स्टार)

    व्यस्क पैसेंजर सुरक्षा

    Maruti Wagon R Global NCAP adult occupant protection result

    व्यस्क पैसेंजर की सुरक्षा के लिए ऑल्टो के10 को 20 पॉइंट मिले जबकि वैगनआर यह आंकड़ा पार नहीं कर सकी, जिससे इनकी रेटिंग में अंतर दर्ज किया गया।

    Maruti Alto K10 Global NCAP adult occupant protection result

    फ्रंट इंपेक्ट: ऑल्टो के10 को ड्राइवर और को-ड्राइवर के सिर व गर्दन की सुरक्षा के लिए अच्छा स्कोर मिला, जबकि वैगनआर में ड्राइवर के सिर का प्रोटेक्शन संतोषजनक जबकि को-ड्राइवर के सिर का प्रोटेक्टशन अच्छा बताया गया है। वैगनआर में दोनों की गर्दन को अच्छी सुरक्षा मिली।

    ऑल्टो के10 में दोनों व्यस्क पैसेंजर की छाती को औसत प्रोटेक्शन मिला। वहीं वैगनआर में ड्राइवर की छाती को खराब जबकि को-ड्राइवर के मामले में संतोषजनक स्कोर रहा।

    Maruti Wagon R side impact test

    साइड इंपेक्टः ऑल्टो के10 में ड्राइवर के सिर और पेल्विस एरिया को अच्छा प्रोटेक्शन मिला, वहीं छाती के प्रोटेक्शन का खराब स्कोर रहा और पेट की सुरक्षा के लिए संतोषजनक रेटिंग दी गई। वैगनआर की बात करें तो इसमें ड्राइव के सिर, पेट और पेल्विस एरिया को अच्छा स्कोर मिला, जबकि छाती का प्रोटेक्शन औसत था।

    Maruti Alto K10 side impact test

    ऑल्टो के10 और वैगनआर दोनों कार में कर्टेन और साइड एयरबैग का अभाव है, ऐसे में इनका साइड पोल इंपेक्ट टेस्ट नहीं किया।

    यह भी पढ़ें: जीरो से 6ः जानिए कैसे कारों में एयरबैग बन गया एक जरूरी फीचर

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन

    Maruti Alto K10 Global NCAP child occupant protection result

    बच्चों की सुरक्षा के लिए ऑल्टो के10 और वैगनआर का स्कोर 49 पॉइंट में से क्रमशः 3.52 और 3.40 पॉइंट का था। बच्चों की सुरक्षा के लिए इन दोनों ही कारों को जीरो स्टार रेटिंग दी गई है।

    दोनों मारुति कार में चाइल्ड सीट इंस्टॉल कर तीन साल के बच्चे की डमी को आगे की तरफ फेस करके बैठाया गया था। टक्कर के दौरान सिर को नुकसान पहुंचने की ज्यादा संभावनाएं रही। इसके अलावा इनमें एक 18 महीने के बच्चे की डमी को भी आगे की तरफ फेस करके बैठाया गया। ऑल्टो के10 में बच्चे की डमी के सिर का अच्छा जबकि छाती का प्रोटेक्शन खराब रहा। वहीं वैगनआर में सिर पर गहरी चोटें आने की संभावनाएं ज्यादा रही, जबकि छाती का प्रोटेक्शन खराब पाया गया।

    बॉडीशेल इंटीग्रिटी

    Maruti Alto K10 Global NCAP
    Maruti Wagon R at Global NCAP

    कार के क्रैश टेस्ट में बॉडीशेल इंटीग्रिटी का सबसे बड़ा रोल होता है। क्रैश टेस्ट में ऑल्टो के10 की बॉडीशेल को स्टेबल पाया गया है जबकि वैगनआर की बॉडीशेल अनस्टेबल पाई गई है।

    हमारी राय

    नई ऑल्टो के10 की बॉडीशेल इंटीग्रिटी को स्टेबल बताया गया है जिसका मतलब ये है कि टक्कर की स्थिति में यह इंपेक्ट झेल सकती है, जबकि वैगनआर के मामले में ऐसा नहीं है। हालांकि ऑल्टो के10 और वैगनआर दोनों के ही क्रैश टेस्ट रिजल्ट अच्छे नहीं है और इन दोनों को ही व्यस्क और बच्चों की सुरक्षा के लिए खराब रेटिंग दी गई है।

    मारुति को इनके फुटवेल एरिया और ओवरऑल बॉडीशेल इंटीरियर को बेहतर करने की जरूरत है, साथ ही इनमें कुछ नए सेफ्टी फीचर जोड़कर पैसेंजर की सुरक्षा को ज्यादा बेहतर करने की जरूरत है।

    यह भी देखेंः मारुति ऑल्टो के10 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Alto K10 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है