• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी में मिल सकती हैं कुशाक वाली ये पांच खूबियां, 2025 तक होगी लॉन्च

    स्कोडा की नई सब-4 मीटर एसयूवी कार 2025 के सबसे बड़े लॉन्च में से एक होगी। इस अपकमिंग कार को स्कोडा इंडिया के लाइनअप में कुशाक से नीचे पोजिशन किया जाएगा और यह कंपनी की नई एंट्री-लेवल एसयूवी कार होगी। नई स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी और स्कोडा कुशाक में क्या कुछ समानताएं होंगी इस पर नजर डालेंगे आगे:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 28, 2024 17:45 ist
    info icon
    published onFeb 28, 2024 17:45 IST
    last updated onFeb 28, 2024 17:45 IST
    455 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda sub-4m SUV and Kushaq

    स्कोडा की नई सब-4 मीटर एसयूवी कार 2025 के सबसे बड़े लॉन्च में से एक होगी। इस अपकमिंग कार को स्कोडा इंडिया के लाइनअप में कुशाक से नीचे पोजिशन किया जाएगा और यह कंपनी की नई एंट्री-लेवल एसयूवी कार होगी। नई स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी और स्कोडा कुशाक में क्या कुछ समानताएं होंगी इस पर नजर डालेंगे आगे:

    प्रीमियम डिजाइन व स्टाइल

    Skoda sub-4m SUV design sketch teaser

    स्कोडा द्वारा शेयर किए गए डिजाइन स्केच के अनुसार इस अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी कार में कुशाक की तरह ही प्रीमियम स्टाइल और कई आकर्षक डिजाइन एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं। अनुमान है कि इसमें आगे की तरफ स्प्लिट हेडलाइट सेटअप और स्कोडा की मॉडर्न कारों की तरह ही ग्रिल पर बटरफ्लाई पैटर्न मिल सकता है।

    प्लेटफॉर्म

    Skoda MQB-A0-IN platform

    टाटा नेक्सन को टक्कर देने वाली इस अपकमिंग एसयूवी कार को कुशाक वाले एमक्यूबी-ए0-इन प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। हालांकि, इसे सब-4 मीटर सेगमेंट के नियमों के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

    इसी प्लेटफॉर्म पर स्कोडा स्लाविया, फोक्सवैगन टाइगन और वर्ट्स सेडान कार को भी तैयार किया जा चुका है।

    कुशाक जैसी फीचर लिस्ट

    Skoda Kushaq's 10-inch touchscreen

    कुशाक एक फीचर लोडेड कॉम्पेक्ट एसयूवी कार है जिसमें 10-इंच टचस्क्रीन, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे फीचर्स मिलते हैं। अनुमान है कि इनमें से कुछ फीचर नई स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी कार में भी दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: स्कोडा की सब-4 मीटर एसयूवी कार के नाम के लिए शुरू हुआ कॉन्टेस्टः विजेता को मिलेगा नई एसयूवी कार जीतने का मौका, मार्च 2025 तक होगी लॉन्च

    दमदार सेफ्टी फीचर से होगी लैस

    अनुमान है कि नई स्कोडा एसयूवी में कुशाक वाले सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं, जिनमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और रिवर्स कैमरा शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा स्कोडा अपनी अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी कार में 360-डिग्री कैमरा भी दे सकती है जो इसके मुकाबले में मौजूद मारुति ब्रेजा और किया सोनेट में पहले से मिलता है।

    Skoda Kushaq Global NCAP

    ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में कुशाक एसयूवी को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। चूंकि इस नई एसयूवी कार को कुशाक वाले ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, ऐसे में इससे भी अच्छी सुरक्षा मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

    पावरट्रेन

    Skoda Kushaq's 1-litre turbo-petrol engine

    कुशाक एसयूवी में दो टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस : 1-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल दिए गए हैं। अनुमान है कि स्कोडा अपनी अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी कार में 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है, जिसके साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: कम बजट में क्रूज कंट्रोल वाली कार लेने का बना रहे हैं प्लान तो ये हैं 10 बेस्ट ऑप्शन

    लॉन्च, कीमत व मुकाबला

    भारत में स्कोडा की सब-4 मीटर एसयूवी कार को मार्च 2025 तक लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 8.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेजा, किया सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट और मारुति फ्रॉन्क्स सब-4 मीटर क्रॉसओवर से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    aniket patiraj saroj
    Mar 11, 2024, 12:59:58 PM

    Skoda kushaq Skoda kuzuq Skoda kaeq Skoda kuzuq Skoda kiziq Skoda kooq Skoda kreq Skoda knoq Skoda kunuq

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      syeed danish haider
      Mar 11, 2024, 3:09:47 AM

      This all are few names suggested for new model of suv car Skoda sub 4 meter suv Koq kiraq karnuq konuq kohnaq kuraq kuwaq kumaq komaq kraaq komuq komaaq komiq kosoq kosaq koriq koromaq karomaq korio

        जवाब
        Write a Reply

        explore similar कारें

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है