• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट: इसे खरीदने से पहले जानिए इससे जुड़ी हर एक बात

    टियागो ईवी कॉम्पिटिटिव एंट्री-लेवल सेगमेंट में फिर एक बार वैल्यू-फॉर मनी, प्रेक्टिकल और फीचर लोडेड कार बन गई है 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 15, 2026 18:09 ist
    info icon
    published onJun 15, 2026 18:09 IST
    last updated onJun 15, 2026 18:09 IST
    8.9K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tiago EV Ultimate Buying Guide

    टाटा ने अपनी सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो ईवी के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में पेश कर दिया है। इस गाड़ी के आगे का लुक एकदम नया है और इसमें अपडेटेड इंटीरियर के साथ कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर भी दिए गए हैं। यदि आप  कोई ऐसी गाड़ी की तलाश कर रहे हैं जो शहर में चलाने या फिर ऑफिस ले जाने के हिसाब से अच्छी हो तो टियागो ईवी आपके लिए सही साबित हो सकती है। आपकी रिसर्च और निर्णय में मदद के लिए यहां इससे जुड़ी सभी जानकारी दी गई है :-

    टाटा टियागो ईवी लॉन्च रिपोर्ट : कीमत और अन्य जानकारियां

    टाटा टियागो ईवी को भारत में मई 2026 में लॉन्च किया गया था और इसकी शुरूआती कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) रखी गई है। यह गाड़ी तीन वेरिएंट और दो बैटरी पैक ऑप्शन में आती है। इस हैचबैक कार में अब नई डिजाइन और नए इंटीरियर के साथ कुछ अतिरिक्त फीचर मिलते हैं। 2026 टाटा टियागो ईवी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए हमारी लॉन्च रिपोर्ट देखें। 

    Tata Tiago EV

    टाटा टियागो ईवी कीमत : इसकी ऑन-रोड कीमत होगी?

    नई टाटा टियागो ईवी की कीमत 6.99 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। लेकिन, कार को शोरूम से घर तक ले जाने से पहले, उस पर रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन फीस, इंश्योरेंस और एसेसरीज जैसे चार्ज भी लगते है। आपके लिए ऑन-रोड कैलकुलेशन को आसान बनाने के लिए हमनें इस रिपोर्ट में भारत के पांच बड़े शहरों में टाटा टियागो ईवी की ऑन-रोड कीमतों के बारे में विस्तार से बताया है :-

    Tiago EV

    टाटा टियागो ईवी ईएमआई : कितनी देनी होगी ईएमआई?

    यदि आप टियागो ईवी फेसलिफ्ट को फाइनेंस पर लेना चाह रहे हैं तो ऐसे में ईएमआई के बारे में जानना जरूरी हो जाता है। आपकी मदद के लिए हमनें नई टियागो ईवी की ईएमआई गाइड रिपोर्ट तैयार की है जिससे आपको अलग-अलग लोन अवधि के आधार पर ईएमआई की रकम कितनी देनी होगी इस बात का अंदाजा लग सकेगा।  

    Tata Tiago EV EMI

    टाटा टियागो ईवी बुकिंग और डिलीवरी

    अब जब आपको फाइनेंस के बारे में पता चला गया है तो आप टियागो ईवी की बुकिंग प्रक्रिया और डिलीवरी टाइमलाइन के बारे में जानना चाह सकते हैं। हमनें नीचे दी गई रिपोर्ट में टियागो ईवी फेसलिफ्ट की बुकिंग प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी दी है। 

    Tiago EV

    टाटा टियागो ईवी फोटो गैलरी : डिजाइन में हुए बदलावों पर एक नजर

    टियागो ईवी फेसलिफ्ट की डिजाइन में हुए बदलाव इसे अब पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाते हैं। नए फ्रंट लुक, नई एलईडी लाइटिंग और नए कलर ऑप्शन के साथ यह हैचबैक कार अब बेहद स्टाइलिश नजर आती है। डिजाइन में हुए बदलावों के बारे में जानने के लिए यह फोटो गैलरी देखें :-

    Tata Tiago EV Image Gallery

    टाटा टियागो ईवी नए कलर ऑप्शन

    2026 टाटा टियागो ईवी में कई सारे नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं। इस गाड़ी में अब चुनने के लिए 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं जिनमें सोबो सर्ज, पैंगोंग पल्स और देहरून ड्यू शामिल है। यदि आप नई टाटा टियागो ईवी के वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई रिपोर्ट देखें :- 

    Tata Tiago EV Variant Wise Colours

    टाटा टियागो ईवी फीचर : किस वेरिएंट में दिए गए हैं कौनसे फीचर?  

    फेसलिफ्ट टियागो ईवी कार में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर दिए गए हैं जिनमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ रियर एसी वेंट्स शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक कार के किस वेरिएंट में कौनसे फीचर मिलते हैं, यह जानने के लिए नीचे दी गई रिपोर्ट देखें :-

    Tata Tiago EV Variants Wise Features

    टाटा टियागो ईवी पावरट्रेन : किस वेरिएंट में दिए गए हैं कौनसे बैटरी पैक?

    नई टियागो ईवी फेसलिफ्ट गाड़ी में दो बैटरी पैक ऑप्शन: 19.2 केडब्लूएच और 24 केडब्ल्यूएच दिए गए हैं। इसकी सर्टिफाइड रेंज 285 किलोमीटर है जिससे यह शहर में रोजाना चलाने और हाइवे पर कभी-कभी ले जाने के हिसाब से सही साबित होती है। यदि आप नई टियागो ईवी फेसलिफ्ट के वेरिएंट-वाइज पावरट्रेन ऑप्शन देखना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट देख सकते हैं :- 

    Tata Tiago EV Variant Wise Powertrain

    टाटा टियागो ईवी का मुकाबला 

    टाटा टियागो ईवी का सीधे तौर पर मुकाबला किसी भी गाड़ी से नहीं है, लेकिन यदि आप मार्किट में कोई दूसरे ऑप्शन देखना चाहते हैं तो एमजी कॉमेट ईवी, सिट्रोएन ईसी3 और टाटा पंच ईवी को चुन सकते हैं। यहां देखें टियागो ईवी का दूसरी हैचबैक कारों के साथ कंपेरिजन। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    V
    vinod kumar sehgal
    Jun 21, 2026, 11:21:17 AM

    Is there any exchange offer of my old Tiago ev top model 23000 km drive 2023 October model with new top model Tiago ev

    जवाब
    Write a Reply
    2
    C
    cardekho support
    Jun 21, 2026, 5:54:17 PM

    The exchange of a vehicle would depend on certain factors such as kilometers ridden, physical condition, number of owners, etc. Also, offers and discounts are provided by the brand or the dealership a

      जवाब
      Write a Reply
      1
      P
      paramjyothi paranandi
      Jun 17, 2026, 5:51:46 PM

      Wonderful features

        जवाब
        Write a Reply
        1
        N
        nazir khan
        Jun 16, 2026, 11:39:28 AM

        Mr Nazir Khan tata dago lana ha

        जवाब
        Write a Reply
        2
        C
        cardekho support
        Jun 16, 2026, 5:49:10 PM

        For availability and availability details, we recommend connecting with the nearest authorized dealership.

          जवाब
          Write a Reply

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है