• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट का नया टीजर हुआ जारी, इंटीरियर की दिखी झलक

    इसके डैशबोर्ड लेआउट में ज्यादा कोई बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन इसमें नई कलर थीम और कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 05, 2025 15:04 ist
    info icon
    published onMay 05, 2025 13:49 IST
    last updated onMay 05, 2025 15:04 IST
    166 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने 2025 अल्ट्रोज फेसलिफ्ट का नया टीजर जारी किया है। इस बार इस गाड़ी के इंटीरियर की झलक देखने को मिली है, साथ ही इसमें दिए जाने वाले कुछ फीचर भी नजर आए हैं। इससे पहले सामने आए टीजर में इसकी एक्सटीरियर डिजाइन देखने को मिली थी। इस प्रीमियम हैचबैक कार का पहला फेसलिफ्ट वर्जन भारत में 21 मई को लॉन्च किया जा सकता है। जारी हुए नए टीजर में क्या कुछ आया है नजर जानेंगे इसके बारे में आगे :-

    टीजर में क्या कुछ आया है नजर?

    A post shared by Tata Altroz Official (@tataaltrozofficial)

    2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के जारी हुए नए टीजर में इसका अपडेटेड केबिन नजर आया है।  इसका डैशबोर्ड लेआउट काफी हद तक पहले जैसा ही है, इसमें हल्के फुल्के बदलाव किए गए हैं और कुछ नए टच दिए गए हैं। 

    इसमें डैशबोर्ड पर ग्लॉस ब्लैक प्लास्टिक ट्रिम के साथ ड्यूल-टोन ब्लैक और ऑफ-व्हाइट फिनिश दी गई है। प्री-फेसलिफ्ट अल्ट्रोज में दी गई ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग को इसमें व्हाइट लाइट से रिप्लेस कर दिया गया है जिससे इसका केबिन अब ज्यादा प्रीमियम नजर आता है। इसकी फ्रंट सीटें एकदम नई है और इस पर बेज फिनिशिंग दी गई है। 

    फेसलिफ्ट अल्ट्रोज हैचबैक में पहले की तरह 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें नया सेगमेंट-फर्स्ट 10.25-इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है जिसे इसमें टाटा नेक्सन से लिया गया है। इस गाड़ी में ग्लॉस ब्लैक पैनल में इंटीग्रेटेड इल्युमिनेटेड टाटा लोगो के साथ नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें एसी कंट्रोल्स को भी अपडेट किया गया है जिसके चलते इसमें अब टाटा की दूसरी कारों की तरह टच-बेस्ड यूनिट्स मिलती है। जारी हुए नए टीजर में अल्ट्रोज़ फेसलिफ्ट कार में 360-डिग्री कैमरा और वॉइस-असिस्टेड सिंगल-पेन सनरूफ फीचर भी नजर आया है। 

    2025 अल्ट्रोज फेसलिफ्ट कार में मौजूदा मॉडल वाले फीचर वायरलेस फोन चार्जर, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी और 8-स्पीकर साउंड सिस्टम दिए जा सकते हैं। इसमें वेंटिलेटेड सीटें भी मिल सकती हैं।  

    इंजन ऑप्शन 

    टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं। यह सेगमेंट की इकलौती हैचबैक कार है जिसमें सभी आईसीई इंजन ऑप्शन दिए गए हैं :-

    इंजन ऑप्शन  

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल  

    1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (अल्ट्रोज़ रेसर)  

    1.5-लीटर डीजल 

    1.2-लीटर सीएनजी 

    पावर 

    88 पीएस 

    120 पीएस 

    90 पीएस 

    73.5 पीएस 

    टॉर्क 

    115 एनएम 

    170 एनएम

    200 एनएम

    103 एनएम

    ट्रांसमिशन*

    5-स्पीड एमटी / 6-स्पीड डीसीटी 

    6-स्पीड एमटी 

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी 

    *एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन , डीसीटी - ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन  

    प्राइस व कंपेरिजन 

    टाटा अल्ट्रोज रेगुलर मॉडल की कीमत 6.65 लाख रुपये से 11.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 2025 अल्ट्रोज फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है। इसका मुकाबला मारुति बलेनो, हुंडई आई20 और टोयोटा ग्लैंजा से रहेगा।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है