• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति स्विफ्ट वीएक्सआई वेरिएंट एनालिसिस: क्या ये है असल एंट्री लेवल वेरिएंट? जानिए यहां

    बेस वेरिएंट एलएक्सआई के मुकाबले स्विफ्ट वीएक्सआई में काफी सारे बेसिक कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं जिससे ये एक असल एंट्री लेवल वेरिएंट माना जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 21, 2024 15:26 ist
    info icon
    published onMay 21, 2024 15:26 IST
    last updated onMay 21, 2024 15:26 IST
    190 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Maruti Swift Vxi variant explained

    यदि आपका बजट थोड़ा टाइट है और आप ये सोच रहे हैं कि नई मारुति स्विफ्ट के एलएक्सआई वेरिएंट के मुकाबले क्या इससे एक उपर वाला वीएक्सआई वेरिएंट लेना चाहिए? तो आपको इसके लिए 80,000 रुपये एक्सट्रा खर्च करने होंगे जो कि मैनुअल वेरिएंट के लिए ही है। यदि आप ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लेना चाहते हैं तो फिर यही वेरिएंट है जो सबसे अफोर्डेबल है। मगर क्या स्विफ्ट वीएक्सआई वेरिएंट की ज्यादा कीमत है वाजिब? जानिए आगे:

    वेरिएंट

    1.2-लीटर पेट्रोल-एमटी

    1.2-लीटर पेट्रोल-एएमटी

    वीएक्सआई

    7.30 लाख रुपये

    7.80 लाख रुपये

    वीएक्सआई (ओ)

    7.57 लाख रुपये

    8.07 लाख रुपये

    अंतर

    27,000 रुपये

    27,000 रुपये

    क्यों लेना चाहिए स्विफ्ट वीएक्सआई?

    2024 Maruti Swift Vxi side

    बेस वेरिएंट से एक उपर वाला वेरिएंट वीएक्सआई के एक्सटीरियर डिजाइन में कुछ काम के एलिमेंट्स दिए गए हैं वहीं इसके इंटीरियर में एक्सट्रा कंफर्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। बॉडी कलर्ड एलिमेंट्स और फुल व्हील कवर्स के रहते इसका लुक ज्यादा बेहतर नजर आता है। इसके अलावा मारुति की इस हैचबैक के इस वेरिएंट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन, इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम और 4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये पेट्रोल-एएमटी के कॉम्बिनेशन वाला इस कार का एंट्री लेवल वेरिएंट भी है। 

    फीचर्स
     

     

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    इंफोटेनमेंट

    कंफर्ट

    सेफ्टी

    कंफर्ट फीचर्स

    • फुल व्हील कवर

    • बॉडी कलर्ड ओआरवीएम

    • बॉडी कलर्ड डोर हैंडल

    • ओआरवीएम पर इंडिकेटर्स

    • फ्रंट पैसेंजर्स के लिए सन वाइज़र

    • डे/नाइट आईआरवीएम (केवल एमटी)

    • रियर पार्सल ट्रे

    • फैब्रिक अपहोल्स्ट्री

    • एडजस्टेबल फ्रंट सीट हेडरेस्ट

    • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम

    • स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल

    • टाइप-ए यूएसबी पोर्ट (फ्रंट)

    • मैनुअल ए.सी

    • 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले

    • छह एयरबैग

    • रियर डीफॉगर

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    • बर्गलर अलार्म

    अन्य फीचर्स

    • हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    • एलईडी टेल लाइटें

    • बॉडी कलर्ड बंपर

    • फ्रंट एंड रियर बॉटल होल्डर

    • 12 वोल्ट पावर सॉकेट (फ्रंट)

    • टिल्ट स्टीयरिंग

    • कीलेस एंट्री

    • ऑटो अप-डाउन ड्राइवर-साइड विंडो

    • 4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी)

    • हिल-होल्ड असिस्ट

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट

    वीएक्सआई (ओ) वेरिएंट पर अपग्रेड करने पर मिलने वाले एक्सट्रा फीचर्स

    -

    -

    • इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ओआरवीएम

    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    -

    2024 Maruti Swift Vxi cabin

    स्विफ्ट वीएक्सआई को क्यों स्किप करें?

    ये स्विफ्ट के लाइनअप का सबसे अफोर्डेबल पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट भी है। हालांकि आप महज 27,000 रुपये एक्सट्रा खर्च करके इससे ज्यादा प्रैक्टिकल वीएक्सआई ऑप्शन वेरिएंट भी चुन सकते हैं। 
     

    वेरिएंट 

    निष्कर्ष

    एलएक्सआई

    बेसिक फीचर्स ही दिए गए हैं इसमें लेकिन सेफ्टी पर रखा गया है ज्यादा फोकस। ज्यादा कंफर्ट फीचर्स और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के लिए वीएक्सआई वेरिएंट को चुनें। 

    वीएक्सआई

    नई स्विफ्ट का सबसे सही एंट्री लेवल वेरिएंट है ये। एएएटी गियरबॉक्स की चॉइस भी दी गई है इसमें

    वीएक्सआई (ऑप्शनल)

    वीएक्सआई के मुकाबले कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ कुछ एक्सट्रा फीचर्स के लिए चुना जा सकता है इसे। नहीं तो स्टाइलिश कार और बेहतर फीचर्स के लिए चुन सकते हैं इससे अगला जेडएक्सआई वेरिएंट। 

    जेडएक्सआई

    वाजिब ज्यादा कीमत पर आने वाला ये वेरिएंट लेने की हम भी सलाह देंगे क्योंकि इसमें मिलेंगे ज्यादा टेक्नोलॉजी बेस्ड फीचर्स। स्विफ्ट का फुल प्रीमियम एक्सपीरियंस लेने के लिए स्किप कर सकते हैं ये वेरिएंट। 

    जेडएक्सआई+

    न्यू जनरेशन स्विफ्ट का फुल प्रीमियम एक्सपीरियंस और ड्युअल टोन पेंट ऑप्शन के लिए चुन सकते हैं ये फुल लोडेड जेडएक्सआई+ वेरिएंट। 

    कीमत इंट्रोडक्ट्री एक्सशोरूम इंडिया

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Swift पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है