• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति स्विफ्ट एलएक्सआई वेरिएंट एनालिसिसः क्या बेस मॉडल को लेना चाहिए?

    स्विफ्ट एलएक्सआई बेस मॉडल में अच्छे खासे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं, लेकिन इसका डिजाइन बेसिक है और इसमें कुछ उपयोगी फीचर की कमी है

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 21, 2024 14:31 ist
    info icon
    published onMay 21, 2024 14:31 IST
    last updated onMay 21, 2024 14:31 IST
    211 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Maruti Swift Lxi variant explained

    न्यू मारुति स्विफ्ट पांच वेरिएंटए्सः एलएक्सआई, वीएक्सआई, वीएक्सआई (ओ), जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में उपलब्ध है। बेस मॉडल एलएक्सआई में नए पेट्रोल इंजन के साथ केवल मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। चूंकि यह बेस मॉडल है ऐसे में इसमें कई प्रीमियम फीचर का अभाव है। अब सवाल ये उठता है कि क्या टाइट बजट में ये वेरिएंट लेना चाहिए? इसका जवाब हम जानेंगे आगेः

    वेरिएंट

    1.2-लीटर पेट्रोल एमटी

    1.2-लीटर पेट्रोल एएमटी

    एलएक्सआई

    6.49 लाख रुपये

    वीएक्सआई

    7.30 लाख रुपये

    7.80 लाख रुपये

    अंतर

    81,000 रुपये

    1.31 लाख रुपये

    स्विफ्ट एलएक्सआई वेरिएंट क्यों लेना चाहिए?

    2024 Maruti Swift Lxi variant side

    मारुति ने न्यू स्विफ्ट एलएक्सआई वेरिएंट में बॉडी कलर बंपर, एलईडी टेल लाइट, मैनुअल एसी और सभी पावर विंडो जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें पैसेंजर की सुरक्षा के लिए छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे कई जरूरी सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी इस हैचबैके लिए एडिशनल एसेसरीज की भी पेशकश कर रही है। अगर आपके पास बजट सीमित है और आप बाद में इसमें एसेसरीज लगवाने के लिए तैयार हैं तो ही आपको ये वेरिएंट लेना चाहिए।

    यहां देखिए इस वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खासः

     

    एक्सटीरियर

    इंटीरियर

    कंफर्ट

    इंफोटेनमेंट

    सेफ्टी

    हाइलाइट फीचर

    • हेलोजन प्रोजेक्टर हेडलाट

    • एलईडी टेल लाइट

    • फ्रंट और रियर बॉटल होल्डर

    • फेब्रिक अपहोल्स्ट्री

    • मैनुअल एसी

    • टिल्ट स्टीयरिंग

    • मैनुअल एडजस्टेबल ओआरवीएम


    • -

    • छह एयरबैग

    • रियर डिफॉगर

    • एबीएस, ईबीडी

    अन्य फीचर

    • 14-इंच स्टील व्हील

    • बॉडी कलर बंपर

    • एडजस्टेबल फ्रंट सीट हेडरेस्ट

    • 12वॉट पावर सॉकेट (फ्रंट)

    • कीलेस एंट्री

    • ऑटो अप-डाउन ड्राइवर साइड विंडो


    • -

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी)

    • हिल होल्ड असिस्ट

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर

    वीएक्सआई वेरिएंट में मिलते हैं ये अतिरिक्त फीचर

    • फुल व्हील कवर

    • बॉडी कलर ओआरवीएम

    • बॉडी कलर डोर हैंडल

    • ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर

    • फ्रंट पैसेंजर के लिए सन वाइजर

    • डे-नाइट आईआरवीएम (केवल एमटी)

    • रियर पार्सल ट्रे

    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम

    • स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल्स

    • टाइप-ए यूएसबी पोर्ट (फ्रंट)

    • 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले

    • 4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम

    • बर्गलर अलार्म

    2024 Maruti Swift Lxi variant cabin

    स्विफ्ट एलएक्सआई वेरिएंट क्यों नहीं लेना चाहिए?

    हालांकि बेस मॉडल एलएक्सआई में अच्छे खासे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं लेकिन इसमें यूएसबी पोर्ट्स, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम, व्हील कवर और बॉडी कलर ओआरवीएम जैसी बेसिक चीजों की कमी के चलते हम इस वेरिएंट को लेने की सिफारिश नहीं करेंगे। इससे ऊपर वाले वीएक्सआई वेरिएंट में ज्यादा बेसिक और जरूरी फीचर दिए गए हैं और इस वेरिएंट के लिए करीब 80,000 रुपये ज्यादा लगते हैं। अगर आप कार में फैक्ट्री फिटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स चाहते हैं तो आपको यह वेरिएंट लेने से बचना चाहिए।

    वेरिएंट 

    निष्कर्ष

    एलएक्सआई

    बेसिक फीचर्स ही दिए गए हैं इसमें लेकिन सेफ्टी पर रखा गया है ज्यादा फोकस। ज्यादा कंफर्ट फीचर्स और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के लिए वीएक्सआई वेरिएंट को चुनें। 

    वीएक्सआई

    न्यू स्विफ्ट का सबसे सही एंट्री लेवल वेरिएंट है ये। इसमें एएएटी गियरबॉक्स की चॉइस भी दी गई है।

    वीएक्सआई (ऑप्शनल)

    वीएक्सआई के मुकाबले कनेक्टेड कार फीचर के साथ कुछ एक्सट्रा फीचर्स के लिए चुना जा सकता है इसे, नहीं तो स्टाइलिश कार और बेहतर फीचर्स के लिए चुन सकते हैं इससे अगला जेडएक्सआई वेरिएंट।

    जेडएक्सआई

    वाजिब ज्यादा कीमत पर आने वाला ये वेरिएंट लेने की हम भी सलाह देंगे क्योंकि इसमें मिलेंगे ज्यादा टेक्नोलॉजी बेस्ड फीचर्स। स्विफ्ट का फुल प्रीमियम एक्सपीरियंस लेने के लिए स्किप कर सकते हैं ये वेरिएंट।

    जेडएक्सआई+

    न्यू स्विफ्ट का फुल प्रीमियम एक्सपीरियंस और ड्युअल टोन पेंट ऑप्शन के लिए चुन सकते हैं फुल फीचर लोडेड जेडएक्सआई+ वेरिएंट। 

    सभी कीमत इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    यह भी देखेंः मारुति स्विफ्ट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Swift पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है