• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 रेनो क्विड, ट्राइबर और काइगर भारत में लॉन्च, अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई हैं ये कारें

    रेनो के लाइनअप की सभी कारों को बीएस6 फेज़ 2 एमिशन नॉर्म्स पर अपडेट किया गया है। क्विड, ट्राइबर व काइगर तीनों ही कारों में अब चार नए सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलने लगे हैं। 

    स्तुति
    स्तुति
    published on फरवरी 03, 2023 12:10 ist
    info icon
    published onFeb 03, 2023 12:10 IST
    last updated onFeb 03, 2023 12:10 IST
    489 Views
    • Write a कमेंट

    क्विड, ट्राइबर व काइगर तीनों कारों बीएस6 फेज़ 2 एमिशन नॉर्म्स पर अपडेट किया गया है।

    Renault Cars

    • क्विड, ट्राइबर, काइगर में अब ईएसपी, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रेक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलने लगे हैं।
    • सभी कारों में पहले वाले ही पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन दिए गए हैं, लेकिन अब इन्हें अपकमिंग एमिशन नॉर्म्स पर अपडेट कर दिया गया है।
    • क्विड में नए एंट्री लेवल आरएक्सई वेरिएंट के साथ 1-लीटर पेट्रोल-मैनुअल पावरट्रेन दी गई है।

    रेनो ने क्विड, ट्राइबर और काइगर को नया अपडेट दिया है। कंपनी ने इन सभी कारों को अपकमिंग एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपडेट कर दिया है, साथ ही इनमें कई नए सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने क्विड के लाइनअप में नया वेरिएंट भी शामिल किया है। चलिए जानते हैं इन सभी कारों में क्या-क्या नए बदलाव हुए हैं:

    ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स

    Renault Kiger

    रेनो की तीनों ही कारों में अब इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल स्टार्ट असिस्ट (केवल चुनिंदा क्विड वेरिएंट्स में उपलब्ध), ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलने लगे हैं। इन मॉडल्स के टॉप वेरिएंट्स में अब रियर व्यू कैमरा भी मिलता है, जबकि क्विड और ट्राइबर में साइड एयरबैग्स भी दिए गए हैं। पुराने ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में ट्राइबर और काइगर कार को 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।

    अपडेट पावरट्रेन

    Renault Triber

    रेनो क्विड, ट्राइबर और काइगर तीनों ही कारों में मौजूदा मॉडल वाले ही इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। हालांकि, अब इन्हें बीएस6 फेज़ 2 नॉर्म्स पर अपडेट कर दिया गया है। सभी कारें अब एक डायग्नोस्टिक डिवाइस के साथ आती हैं जिससे हमेशा इनके एमिशन को मॉनिटर किया जा सकेगा।

    यह भी पढ़ें: रेनो काइगर Vs निसान मैग्नाइट: सबकॉम्पैक्ट एसयूवी क्रैश टेस्ट रेटिंग कंपेरिजन

    क्विड कार में 0.8-लीटर और 1-नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिए गए हैं, जबकि ट्राइबर में केवल 1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही मिलता है जो क्विड जितना पावर आउटपुट जनरेट करता है। वहीं, काइगर एसयूवी में 1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस के साथ मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स (काइगर टर्बो के साथ सीवीटी) की चॉइस दी गई है।

    क्विड में नया वेरिएंट हुआ शामिल

    Renault Kwid

    रेनो ने क्विड में नए एंट्री लेवल आरएक्सई वेरिएंट के साथ 1-लीटर पेट्रोल-मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया है। इस नए वेरिएंट की प्राइस 0.8-लीटर पेट्रोल-एमटी गियरबॉक्स से लैस आरएक्सएल वेरिएंट के बराबर 4.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह हैचबैक कार आरएक्सएल, आरएक्सटी और क्लाइंबर वेरिएंट्स में भी उपलब्ध है। इसकी प्राइस 6 लाख रुपए तक जाती है।

    वर्तमान में रेनो काइगर की कीमत 6 लाख रुपए से 10.78 लाख रुपए के बीच है, जबकि ट्राइबर एमपीवी की कीमत 6 लाख रुपए से शुरू होती है जो 8.63 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    यह भी देखेंः रेनो काइगर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है