• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 हुंडई वरना प्राइस एनालिसिस: क्या होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया, फॉक्सवैगन वर्टस और मारुति सियाज से सस्ती होगी ये कार?

    नई वरना पहले से ज्यादा बड़ी, ज्यादा पावरफुल और प्रीमियम कार है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 13, 2023 13:56 ist
    info icon
    published onMar 13, 2023 13:56 IST
    last updated onMar 13, 2023 13:56 IST
    268 Views
    • Write a कमेंट

    नई वरना पहले से ज्यादा बड़ी, ज्यादा पावरफुल और प्रीमियम कार है

    2023 Verna front teaser

    नई हुंडई वरना को भारत में 21 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी की डिजाइन, पावरट्रेन और फीचर से जुड़ी कई जानकारियां टीजर के जरिए सामने आ चुकी है। लेकिन, इसकी वेरिएंट-वाइज फीचर लिस्ट फिलहाल सामने आनी बाकी है। कंपनी ने इसमें दिए जाने वाले महत्वपूर्ण कम्फर्ट फीचर्स की जानकारी भी साझा कर दी है। यहां हमने सामने आई जानकारियों के आधार पर नई वरना की संभावित कीमतों का अनुमान लगाया है, जिसके बारे में आप जानेंगे आगे:

    सबसे पहले नजर डालते हैं 2023 हुंडई वरना के पावरट्रेन ऑप्शंस पर:

    इंजन

    स्पेसिफिकेशन 

    1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 

    पावर

    115 पीएस 

    160 पीएस 

    टॉर्क 

    144  एनएम 

    253 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, सीवीटी 

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी 

    Verna 1.5 Turbo

    2023 हुंडई वरना में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है। कंपनी ने इसमें से डीजल इंजन का ऑप्शन हटा दिया है। हुंडई की इस कार में 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को नए 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से रिप्लेस किया गया है। इस नए इंजन के साथ वरना सेगमेंट की सबसे ज्यादा पावरफुल कार बन जाएगी।

    फीचर

    2023 हुंडई वरना में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट (इंटीग्रेटेड डिस्प्ले के साथ) और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। यह सेगमेंट की पहली कार होगी जिसमें हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटों के साथ क्लाइमेट और इंफोटेनमेंट कंट्रोल्स के लिए स्विचेबल कंसोल मिलेगा। इसके अलावा इस अपडेटेड सेडान कार में एडीएएस, बोस साउंड सिस्टम और फ्रंट व रियर साइड पर लाइट बार के साथ प्रीमियम एलईडी लाइटिंग सेटअप भी मिलेगा।

    New-gen Verna infotainment

    संभावित प्राइस

    यहां देखें इस गाड़ी की संभावित वेरिएंट-वाइज एक्स-शोरूम कीमतें:

    वेरिएंट 

    1.5-लीटर एमटी 

    1.5-लीटर सीवीटी 

    1.5-लीटर टी-जीडीआई एमटी  

    1.5-लीटर टी-जीडीआई डीसीटी 

    ईएक्स 

    11 लाख रुपये 

    नहीं 

    नहीं 

    नहीं 

    एस 

    12 लाख रुपये 

    नहीं 

    नहीं 

    नहीं 

    एसएक्स 

    13.5 लाख रुपये 

    15 लाख रुपये    

    15 लाख रुपये 

    16 लाख रुपये 

    एसएक्स (ओ)

    15.5 लाख रुपये 

    17 लाख रुपये 

    17 लाख रुपये 

    18 लाख रुपये 

    2023 Hyundai Verna

    हुंडई ने नई वरना के सभी वेरिएंट्स के साथ मिलने वाले पावरट्रेन ऑप्शंस की जानकारी बुकिंग शुरू करने के दौरान ही कंफर्म कर दी थी। इस गाड़ी के ईएक्स और एस वेरिएंट्स के साथ केवल 1.5-लीटर पेट्रोल-एमटी (मैनुअल ट्रांसमिशन) का ऑप्शन मिलेगा। अनुमान है कि इसमें सीवीटी और टर्बो-पेट्रोल मैनुअल ऑप्शन 1.5 लाख रुपये अतिरिक्त कीमतों पर दिया जा सकता है, जबकि टर्बो-पेट्रोल डीसीटी की प्राइस 2.5 लाख रुपये ज्यादा रखी जा सकती है।

    कीमत Vs मुकाबला

    यहां देखें नई वरना और इसके कंपेरिजन में मौजूद कारों की कीमत में अंतर:

    नई हुंडई वरना (अनुमानित)

    होंडा सिटी (हाइब्रिड समेत)

    स्कोडा स्लाविया 

    फॉक्सवैगन  वर्टस 

    मारुति सियाज 

    11 लाख रुपये से 18 लाख रुपये 

    11.49 लाख रुपये से 20.39 लाख रुपये 

    11.29 लाख रुपये से  18.40 लाख रुपये 

    11.32 लाख रुपये से 18.42 लाख रुपये 

    9.20 लाख रुपये से 12.19 लाख रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।

    volkswagen virtus vs skoda slavia vs honda city

    होंडा सिटी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन सेगमेंट की सबसे महंगी कार है। यह सेगमेंट की इकलौती कार है जिसके साथ हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है। मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना में नई वरना थोड़ी सस्ती हो सकती है। इसमें कई अतिरिक्त कम्फर्ट फीचर्स मिलेंगे, साथ ही इसमें पावरफुल इंजन भी दिया जाएगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    soumyadip konar
    Mar 13, 2023, 10:57:08 AM

    If they increase the SX cvt price like this, i.e. by more than 2 lakhs i will just simply cancel my pre-booking because its not worth it.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है