टाटा सफारी 2021 की अनॉफिशियल बुकिंग हुई शुरू, 26 जनवरी को शोकेस होने जा रही है ये कार
कुछ डीलर्स ने हैरियर पर बेस्ड तीन रो वाली इस एसयूवी कार की अनॉफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसे 51,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कराया जा सकता है। बता दें कि टाटा सफारी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है।
- Write a कमेंट

- 26 जनवरी 2021 को उठेगा नई टाटा सफारी से पर्दा
- नए डार्क ब्लू कलर का मिलेगा ऑप्शन और हैरियर से कुछ अलग होगा इसका डिजाइन जिसपर ही बेस्ड है ये कार
- 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर के ऑप्शंस के साथ 2.0 लीटर डीजल इंजन (170पीएस/350एनएम) दिया जाएगा इस 7 सीटर एसयूवी कार में
- 14 लाख रुपये से लेकर 21 लाख रुपये (एक्सशोरूम) हो सकती है इसकी कीमत
26 जनवरी को नई टाटा सफारी (new tata safari) से पर्दा उठने जा रहा है और कुछ डीलर्स ने हैरियर पर बेस्ड तीन रो वाली इस एसयूवी कार की अनॉफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसे 51,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कराया जा सकता है। बता दें कि टाटा सफारी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है।

शुरूआत में ग्रेविटास के नाम से शोकेस की गई इस कार को बाद में सफारी नाम देने का फैसला किया गया और ये कुछ मायनों में हैरियर जैसी लगती है, मगर इसमें कुछ एलिमेंट्स ऐसे भी हैं जो इसे एक अलग पहचान देते हैं। हाल ही में लीक हुई तस्वीरों में इसे नए ब्लू कलर में देखा गया है जो कि हैरियर मे मौजूद नहीं है। इसका फ्रंट हैरियर से काफी मिलता है, मगर इसमें कुछ अलग से डिजाइन अपडेट्स किए गए हैं जिनमें ट्राय एरो ग्रिल डिजाइन, स्टेप्ड रूफ, ऊंचा टेलगेट और नए कलर ऑप्शंस शामिल हैं।

टाटा सफारी 2021 का केबिन लेआउट भी हैरियर जैसा ही है मगर इसमें ब्लैक क्रीम कलर की थीम रखी गई है जिससे इस गाड़ी के अंदर प्रीमियम के साथ साथ खुलेपन का अहसास होगा। हैरियर वाले फीचर्स के अलावा सफारी में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं जो हैरियर में मौजूद नहीं है। बता दें कि सफारी कार 6 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशंस में उपलब्ध होगी।
यह भी पढ़ें: जनवरी में टाटा नेक्सन और हैरियर समेत इन कारों पर पाएं 65,000 रुपये तक की छूट

इस तीन रो वाली एसयूवी में एफसीए का 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा। ये इंजन 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इसके आगे वाले दोनों टायरों को पावर देने के लिए इसमें 6 स्पीड मैनुअल या फिर 6 स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर की चॉइस मिलेगी। लॉन्च होने के कुछ समय बाद अपकमिंग टाटा सफारी में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ऑल व्हील ड्राइवट्रेन का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। वहीं टाटा ने इस बात की ओर भी इशारा किया है कि वो टाटा सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन भी उतार सकती है।
नई टाटा सफारी की प्राइस 14 लाख रुपये से लेकर 21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस और अपकमिंग 2021 महिंद्रा एक्सयूवी500 से होगा।
यह भी पढ़ें : नई टाटा सफारी के बारे में जानिए 10 खास बातें














