• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कॉस्मैटिक बदलावो के साथ हुंडई ने पेश की 2019 आई20 एक्टिव, कीमत 7.74 लाख रुपये से शुरू

    2019 एक्टिव आई20 की कीमत 7.74 लाख रुपये से लेकर 9.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 06, 2019 19:35 ist
    info icon
    published onNov 06, 2019 19:35 IST
    last updated onNov 06, 2019 19:35 IST
    550 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई मोटर्स की ओर से न्यू जनरेशन एलीट आई20 और आई20 एक्टिव को 2020 की शुरूआत में पेश ​किए जाने की उम्मीद है। मगर, उससे पहले कंपनी ने आई20 एक्टिव के मौजूदा मॉडल में ही थोड़े बहुत फीचर के साथ कलर ऑप्शंस जोड़ कर कॉस्मैटिक बदलाव कर दिए हैं। 

    ये क्रॉस हैचबैक तीन वेरिएंट: एस,एसएक्स और एसएक्स ड्यूल टोन में उपलब्ध है। कार में हुए बदलावों की बात करें तो अब इसमें नए कलर ऑप्शंस के साथ वायरलैस चार्जिंग का फीचर भी दे दिया गया है। साथ ही हुंडई मोटर्स ने इसमें अर्थ ब्राउन कलर के ऑप्शन को बंद कर दिया है। अब ये गाड़ी 4 सिंगल टोन कलर और दो ड्यूल टोन कलर में उपलब्ध है। सिंगल टोन कलर में स्टारडस्ट, टायफून सिल्वर, पोलर व्हाइट और फिएरी रेड का ऑप्शन दिया गया है तो वहीं, ड्यूल टोन ऑप्शन में व्हाइट रूफ के साथ मरीन ब्लू और ब्लैक रूफ के साथ पोलर व्हाइट का ऑप्शन दिया गया है। 

    कॉस्मैटिक बदलावों के बावजूद आई20 एक्टिव पहले की तरह 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.4 लीटर डीज़ल इंजन में उपलब्ध है। इन दोनों इंजन का पावर और टॉर्क फिगर क्रमश:83पीएस/114एनएम एवं 90पीएस/220एनएम है। कार के पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है जबकि डीज़ल इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 

    सेफ्टी के लिहाज़ से एक्टिव आई20 में ड्यूल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस एवं ईबीडी,स्पीड अलर्ट और फ्रंट ​सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स कार के हर वेरिएंट में दिए गए हैं। कंफर्ट फीचर के तौर पर अपडेट आई20 एक्टिव में पहले की ही तरह एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो एवं ब्लूटूथ कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    बाज़ार में इसका मुकाबला फोर्ड फ्रीस्टाइल और होंडा ड्ब्ल्यूआर-वी से है। 

    यह भी पढ़ें: होंडा सिटी बीएस6 की बुकिंग हुई शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 एक्टिव पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई आई20 एक्टिव

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है