• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा डब्ल्यूआर-वी की तुलना हुंडई आई20 एक्टिव से

    मुकाबले में कौन सी कार रही बेहतर, जानिये यहां

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    published on जून 15, 2018 15:10 ist
    info icon
    published onJun 15, 2018 15:10 IST
    last updated onJun 15, 2018 15:10 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    Honda WRV Diesel vs Hyundai i20 Active Diesel – Real World Performance & Mileage Comparison

    होंडा डब्ल्यूआर-वी और हुंडई आई20 एक्टिव में एक बात कॉमन है, वो यह है कि ये दोनों ही क्रॉसओवर कारें है और दोनों को ही हैचबैक मॉडल पर तैयार किया गया है। होंडा डब्ल्यूआर-वी को जैज़ पर तैयार किया गया है, जबकि आई20 एक्टिव को एलीट आई20 पर तैयार किया गया है। होंडा डब्ल्यूआर-वी में ऊंचा बोनट और क्रोम वाली ग्रिल दी गई है जो इस में एसयूवी जैसा अहसास लाती है। हुंडई आई20 एक्टिव में सिंपल रूफ रेल्स और प्लास्टिक क्लेडिंग दी गई है जो इसे हैचबैक मॉडल से अलग बनाती है। यहां हमने परफॉर्मेंस और माइलेज के मामले में दोनों कारों के डीज़ल इंजन की तुलना की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    एक्सीलेरेशन

    Honda WRV Diesel vs Hyundai i20 Active Diesel – Real World Performance & Mileage Comparison

    होंडा डब्ल्यूआर-वी डीज़ल में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर आई-डीटेक इंजन लगा है, जो 100 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। इस में हुंडई आई20 एक्टिव के मुकाबले 10 पीएस की ज्यादा पावर और 20 एनएम का कम टॉर्क मिलता है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में होंडा डब्ल्यूआर-वी को 12.43 सेकंड का समय लगता है, वहीं हुंडई आई20 एक्टिव यह रफ्तार 13.3 सेकंड में हासिल करती है।

    ब्रेकिंग

    ब्रेकिंग टेस्ट के मामले में भी होंडा डब्ल्यूआर-वी ने आई20 एक्टिव को मात दी है। हमारे टेस्ट में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर ब्रेक लगाने पर होंडा डब्ल्यूआर-वी 41.90 मीटर के दायरे में रूक गई, वहीं आई20 एक्टिव 4.97 मीटर बाद यानी 46.87 मीटर पर जाकर रूकी। दोनों कारों में आगे की तरफ वेंटिलेटेड डिस्क और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इन में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफॉर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) को सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड रखा गया है।

    माइलेज

    Honda WRV Diesel vs Hyundai i20 Active Diesel – Real World Performance & Mileage Comparison

    होंडा डब्ल्यूआर-वी के माइलेज का दावा 25.5 किमी प्रति लीटर और हुंडई आई20 एक्टिव के माइलेज का दावा 21.19 किमी प्रति लीटर है। हमारे टेस्ट में हुंडई आई20 एक्टिव ने सिटी में 16.36 किमी प्रति लीटर और हाइवे पर 23.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज दिया। होंडा डब्ल्यूआर-वी ने सिटी में 15.35 किमी प्रति लीटर और हाइवे पर 25.88 किमी प्रति लीटर का माइलेज दिया।

    कीमत (केवल डीज़ल वेरिएंट)

    होंडा डब्ल्यूआर-वी हुंडई आई20 एक्टिव
    एस: 8.82 लाख रूपए एस: 9.02 लाख रूपए
    वीएक्स: 10 लाख रूपए एसएक्स: 9.83 लाख रूपए
    --- एसएक्स ड्यूल-टोन: 10.07 लाख रूपए

    यह भी पढें : होंडा की इन कारों पर मिल रहा है 1.5 लाख रूपए तक का डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    होंडा डब्ल्यूआरवी 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है